देश

Sex Racket Busted: स्पा सेंटर पर कार्रवाई कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंड़ाफोड़, 5 महिलाओं सहित 2 शख्स गिरफ्तार

भारत-पाक सीमा पर बसे बाड़मेर में स्थित एक स्पा सेंटर की आड में बाहरी राज्यों की युवतियों द्वारा जिस्मफरोशी का गोरखधंधा तेजी से फल-फूल रहा था. जिस्मफरोशी के इस गोरखधंधे की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित इस स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए छापा मारा. जहां से पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.

Sex Racket Busted: स्पा सेंटर पर कार्रवाई कर पुलिस ने सेक्स रैकेट का किया भंड़ाफोड़, 5 महिलाओं सहित 2 शख्स गिरफ्तार
प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Sex Racket Busted: राजस्थान (Rajasthan) की बाड़मेर पुलिस (Barmer Police) ने स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट (Sex Racket) का भंड़ाफोड़ करते हुए 5 महिलाओं सहित 2 लोगों को गिरफ्तार किया है. रिपोर्ट्स के अनुसार, भारत-पाक सीमा पर बसे बाड़मेर (Barmer) में स्थित एक स्पा सेंटर (Spa Center) की आड में बाहरी राज्यों की युवतियों द्वारा जिस्मफरोशी का गोरखधंधा तेजी से फल-फूल रहा था. जिस्मफरोशी के इस गोरखधंधे की सूचना मिलते ही बाड़मेर पुलिस ने जिला मुख्यालय स्थित इस स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए छापा मारा. जहां से पुलिस ने 5 महिलाओं सहित 2 युवकों को गिरफ्तार किया है.

बताया जा रहा है कि बाड़मेर पुलिस को स्पा की आड़ में सेक्स रैकेट चलाने की शिकायत मिली थी, जिसके बाद पुलिस उपाधीक्षक आनंद सिंह ने नकली ग्राहक भेजकर इस सूचना की पुष्टि की और फिर स्पा पर कार्रवाई की. पुलिस उपाधीक्षक का कहना है कि बाड़मेर पुलिस को लगातार स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जाने की शिकायत मिल रही थी, जिसके बाद उन्होंने स्पा सेंटर पर कार्रवाई करते हुए स्पा का संचालन कर रहे दो युवकों और 5 युवतियों को गिरफ्तार कर लिया. यह भी पढ़ें: Bihar: कैमूर में सेक्स रैकेट का हुआ भंडाफोड़, 5 महिलाओं सहित 6 गिरफ्तार

गौरतलब है कि इन लोगों को गिरफ्तार करने के बाद पुलिस उनसे पूछताछ कर रही है और मामले की जांच में जुट गई है. हालांकि पुलिस पहले भी इस तरह की कार्रवाई कर चुकी है और अब एक बार फिर पुलिस के हाथ बड़ी कामयाबी लगी है. पुलिस की पूछताछ में पता चला है कि गिरफ्त में आए दोनों युवक जालोर और पीपाड़ के रहने वाले हैं, जबकि महिलाएं दिल्ली, हरियाणा और पश्चिम बंगाल की बताई जा रही हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 26, 2021 05:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).