एजेंसी न्यूज

Noida : पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त तीन बदमाश दबोचे, चार कार बरामद

थाना सेक्टर 24 पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चार कार बरामद की हैं.

Noida : पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त तीन बदमाश दबोचे, चार कार बरामद
यूपी पुलिस (फोटो क्रेडिट्स: फाइल फोटो)

नोएडा, 3 मार्च : थाना सेक्टर 24 (Station Sector 24) पुलिस ने वाहन चोरी में लिप्त तीन बदमाशों को गिरफ्तार कर उनकी निशानदेही पर चार कार बरामद की हैं. पुलिस उपायुक्त (जोन प्रथम) राजेश एस ने बताया कि थाना सेक्टर 24 पुलिस ने एक सूचना के आधार पर बुधवार को वाहिद उर्फ डॉक्टर वाहिद , अंकुर पुत्र ज्ञानेंद्र तथा शोएब पुत्र शमशाद को गिरफ्तार किया है. उन्होंने बताया कि इनकी निशानदेही पर पुलिस ने राष्ट्रीय राजधानी क्षेत्र के विभिन्न जगहों से चोरी की गई चार कार बरामद की. इन कारों में दो होंडा सिटी, एक मारुति ब्रेजा और एक वैगनआर कार शामिल है.

उन्होंने बताया कि पूछताछ में वाहिद ने चोरी की कई वारदातों को अंजाम देना कुबूल किया है. उन्होंने बताया कि वाहिद के साथ पकड़ा गया बदमाश अंकुर वाहन के लिए फर्जी नंबर प्लेट मुहैया कराता है, जबकि शोएब चोरों को फर्जी सिम कार्ड नंबर उपलब्ध कराता है. यह भी पढ़ें : Bihar Bank Robbery: 24 घंटे के भीतर बैंक लूट की दूसरी घटना, SBI से लूटे 5.29 लाख रुपये

उन्होंने बताया कि पूछताछ के दौरान पुलिस को पता चला है कि ये लोग चोरी के वाहनों को मेरठ सहित अन्य जगहों पर सक्रिय कबाड़ियों को बेच देते थे, जो उन्हें काट देते थे.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 03, 2021 05:01 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).