PNB घोटाला: नीरव मोदी की मुश्किलें बढ़ी, 17 अक्टूबर तक न्यायिक हिरासत में रहेंगे

भगोड़े हीरा कारोबारी और यहां की एक जेल में कैद नीरव मोदी को बृहस्पतिवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 17 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. नीरव पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने और धनशोधन मामले में भारत में वांछित है.

नीरव मोदी, (फोटो क्रेडिट्स: TWITTER)

लंदन. भगोड़े हीरा कारोबारी और यहां की एक जेल में कैद नीरव मोदी को बृहस्पतिवार को एक मजिस्ट्रेट अदालत ने 17 अक्टूबर तक के लिए न्यायिक हिरासत में भेज दिया. नीरव पंजाब नेशनल बैंक (पीएनबी) से दो अरब डॉलर की धोखाधड़ी करने और धनशोधन मामले में भारत में वांछित है.

नीरव (48) रिमांड की नियमित सुनवाई के लिए जेल से वीडियो लिंक के जरिए वेस्टमिंस्टर मजिस्ट्रेट अदालत के समक्ष उपस्थित हुआ.

उसके प्रत्यर्पण मुकदमे की सुनवाई पांच दिन तक 11-15 मई 2020 को चलने की उम्मीद है.

नीरव मार्च में गिरफ्तार होने के बाद से दक्षिण-पश्चिम लंदन की वैंड्सवर्थ जेल में कैद है। यह इंग्लैंड की सबसे अधिक भीड़-भाड़ वाली जेल है. यह भीं पढ़े-नीरव मोदी की कम नहीं हो रही मुश्किलें, 19 सिंतबर तक ब्रिटेन में बढ़ी हिरासत की अवधि

भारत सरकार के आरोपों पर स्कॉटलैंड यार्ड (लंदन महानगर पुलिस) ने नीरव को 19 मार्च को गिरफ्तार किया था और तब से वह जेल में है.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया को 27 रनों से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड ने टीम इंडिया के सामने रखा 388 रनों का पहाड़ जैसा टारगेट, बेन डकेट और जैकब बेथेल ने खेली शानदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs England, 3rd ODI Match Live Score Update: लॉर्ड्स में टीम इंडिया और इंग्लैंड के बीच खेला जा रहा है सीरीज का निर्णायक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs England, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: लॉर्ड्स में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड