देश

पीएम मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी का हुआ निधन, अहमदाबाद में ली आखिरी सांस

भगवती बेन पिछले काफी समय से बीमार थीं और अहमदाबाद के सिविल अस्पताल अस्पताल में भर्ती थीं.

पीएम मोदी के छोटे भाई प्रहलाद मोदी की पत्नी का हुआ निधन, अहमदाबाद में ली आखिरी सांस
पीएम मोदी (Image: PTI/File)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) के छोटे भाई प्रहलाद मोदी (Prahlad Modi) की पत्नी भगवती बेन का 55 साल की उम्र में बुधवार को निधन हो गया. बताया जा रहा है कि उनका निधन हार्ट अटैक (Heart Attack) की वजह से हुआ. भगवती बेन पिछले काफी समय से बीमार थीं और अहमदाबाद (Ahmedabad) के सिविल अस्पताल अस्पताल में भर्ती थीं. उनके निधन से परिजनों में शोक का माहौल है. भगवती बेन का अंतिम संस्कार आज ही किया जाएगा.

मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, थलतेज श्मशान गृह में भगवती बेन का अंतिम संस्कार किया जाएगा. इससे पहले उनका पार्थिव शरीर अंतिम दर्शन के लिए अहमदाबाद सिविल अस्पताल से उनके आवास पर ले जाया जाएगा. यह भी पढ़ें- लोकसभा चुनाव 2019: यूपी के अंबेडकर नगर में बोले पीएम मोदी- आप इतना प्यार दिखाते हैं, उधर SP-BSP वालों का ब्लड प्रेशर बढ़ जाता है

बता दें कि प्रहलाद मोदी पीएम नरेंद्र मोदी से उम्र में दो साल छोटे हैं. वह अहमदाबाद में एक किराने की दुकान चलाते हैं. प्रहलाद मोदी गुजरात में फेयर प्राइस शॉप्स एंड केरोसिन होल्डर एसोसिएशन के प्रमुख हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on May 01, 2019 03:03 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).