चंद्रयान-2 की लैंडिंग को लेकर उत्साहित हैं पीएम मोदी, ट्वीट कर लोगों से किया ये आग्रह

‘चंद्रयान-2’ का लैंडर ‘विक्रम’ शनिवार तड़के चांद की सतह पर ऐतिहासिक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ के लिए तैयार है. इस बीच, पीएम मोदी ने शुक्रवार को कहा कि इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब से कुछ घंटों में चंद्रयान 2 के कदम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होंगे. भारत और बाकी दुनिया हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों के अनुकरणीय प्रगति की गवाह बनेगी.

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PIB)

भारत (India) ऐतिहासिक अंतरिक्ष छलांग लगाने से कुछ कदम दूर हैं. दरअसल,  ‘चंद्रयान-2’ (Chandrayaan-2) का लैंडर ‘विक्रम’ शनिवार तड़के चांद (Moon) की सतह पर ऐतिहासिक ‘सॉफ्ट लैंडिंग’ (Soft Landing) के लिए तैयार है. इस बीच, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शुक्रवार को ट्वीट कर कहा कि इस क्षण का 130 करोड़ भारतीय बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं. अब से कुछ घंटों में चंद्रयान 2 के कदम चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव (Lunar South Pole) पर होंगे. भारत और बाकी दुनिया हमारे अंतरिक्ष वैज्ञानिकों (Space Scientists) के अनुकरणीय प्रगति की गवाह बनेगी. उन्होंने कहा कि मैं भारत के अंतरिक्ष कार्यक्रम के इतिहास में असाधारण क्षण का गवाह बनने के लिए बेंगलुरु के इसरो (ISRO) केंद्र में आकर बेहद उत्साहित हूं.

पीएम मोदी ने कहा कि उन विशेष पलों को देखने के लिए विभिन्न राज्यों के युवा भी मौजूद रहेंगे! भूटान के युवा भी होंगे. उन्होंने कहा कि मैं 22 जुलाई 2019 को लॉन्च किए गए चंद्रयान 2 से संबंधित सभी अपडेट को नियमित रूप से और उत्साहपूर्वक ट्रैक करता रहा हूं. यह मिशन भारतीय प्रतिभा और तप की भावना को प्रदर्शित करता है. इसकी सफलता से करोड़ों भारतीयों को लाभ होगा. यह भी पढ़ें- Chandrayaan-2: आज चांद पर कदम रखकर भारत रचेगा इतिहास, लैंडिंग के वक्त 15 मिनट होंगे बेहद चुनौतीपूर्ण, जानें इससे जुड़ी खास बातें.

पीएम मोदी ने लोगों से आग्रह किया कि मैं आप सभी से चंद्रयान 2 की चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर होने वाली लैंडिंग को देखने का आग्रह करता हूं. बता दें कि चंद्रयान-2 का लैंडर विक्रम शुक्रवार-शनिवार की दरमियानी रात 1.30 से 2.30 बजे के बीच चांद के दक्षिण ध्रुव पर उतरेगा.

Share Now

संबंधित खबरें

New Zealand vs India, 3rd T20I Match Live Scorecard Update: वेलिंगटन में सीरीज पर कब्जा जमाने के इरादे से उतरी है टीम इंडिया, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

Team India vs New Zealand T20I Stats At Henry Stadium: वेलिंगटन के हेनरी स्टेडियम में कुछ ऐसा रहा है टीम इंडिया और न्यूजीलैंड का प्रदर्शन, इन बल्लेबाजों और गेंदबाजों ने मचाया धमाल; यहां जानें इस मैदान के दिलचस्प आंकड़े और अहम जानकारी

Satta Bazar Mein Aaj Kaunsi Team Favourite? वेलिंगटन में न्यूजीलैंड बनाम भारत के तीसरे टी20 मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट

India vs New Zealand 3rd T20I Match Toss Winner Prediction: वेलिंगटन में टीम इंडिया बनाम न्यूजीलैंड के बीच कौन होगा टॉस का बॉस? मैच से पहले जानें किस टीम का पलड़ा है भारी