PM Modi to Address B20 Summit India 2023: पीएम मोदी आज बी20 इंडिया समिट को करेंगे संबोधित, यहां देखें Live

भारत में चल रहे बी20 इंडिया समिट 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार दोपहर 12 बजे संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी.

Photo Credits ANI

PM Modi to Address B20 Summit India 2023: भारत में चल रहे  बी20 इंडिया समिट 2023 को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज यानी रविवार दोपहर 12 बजे  संबोधित करेंगे. इसकी जानकारी खुद प्रधानमंत्री ने ट्वीट कर दी. प्रधानमंत्री ने बताया कि "कल, 27 अगस्त को दोपहर 12 बजे, मैं बी20 शिखर सम्मेलन भारत 2023 को संबोधित करूंगा. यह मंच व्यापार जगत में काम करने वाले हितधारकों को एक साथ ला रहा है. यह सबसे महत्वपूर्ण जी20 समूहों में से एक है, जिसका स्पष्ट ध्यान आर्थिक विकास को बढ़ावा देने पर है.

वहीं शनिवार को बी-20 शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान ने कहा कि भारत वैश्विक भलाई की प्रयोगशाला है और इसमें प्रतिभा का भंडार है जिसका स्रोत वसुधैव कुटुंबकम के हमारे सभ्यतागत मूल्य हैं. उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का हवाला देते हुए कहा कि भारत की आकांक्षाएं विश्व का कल्याण और मानवमात्र की भलाई है. यह भी पढ़े: PM Modi Mann Ki Baat 104th Episode: पीएम मोदी रविवार सुबह 11 बजे 'मन की बात' को करेंगे संबोधित, यहां देखें और सुनें Live

Watch Live:

Tweet:

बता दें कि बिजनेस-20 (बी-20) जी-20 का एक मंच है, जो वैश्विक व्यापार समुदाय का प्रतिनिधित्व करता है. इसे 2010 में स्थापित किया गया था. जी-20 सम्मेलन अगले महीने दिल्ली में होगा. बी-20 भारत के अध्यक्ष एन चंद्रशेखरन ने कहा कि बी-20 का विषय सभी व्यवसायों के लिए जिम्मेदार, त्वरित, नवीन, टिकाऊ और न्यायसंगत पहुंच सुनिश्चित करने पर केंद्रित है.

Share Now

संबंधित खबरें

India Weather Update April 18: यूपी, बिहार, झारखंड, महाराष्ट्र सहित देश के 12 राज्यों में तूफान भरी आंधी और बारिश का अलर्ट, IMD ने जारी की चेतावनी

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में शुभमन गिल ने कोलकाता नाइट राइडर्स के उम्मीदों पर फेरा पानी, 5 विकेट से मिली करारी हार; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट