पीएम मोदी का विपक्ष पर हमला, कहा- 4 साल पहले नजरें नहीं मिलाने वाले अब मिल रहे हैं गले

बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने के विपक्षी दलों के प्रयासों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि चार साल पहले जो एक दूसरे से नजरें नहीं मिलाते थे, अब एक दूसरे के गले मिल रहे हैं.

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (Photo Credits:ANI)

कोलकाता: बीजेपी के खिलाफ महागठबंधन बनाने के विपक्षी दलों के प्रयासों को लेकर उन पर निशाना साधते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने शनिवार को कहा कि चार साल पहले जो एक दूसरे से नजरें नहीं मिलाते थे, अब एक दूसरे के गले मिल रहे हैं. मोदी ने यहां भाजपा की एक रैली को संबोधित करते हुए कहा कि ये नेता एक दूसरे को जेल पहुंचाने के लिए कड़वे शब्दों का इस्तेमाल करते थे.

उन्होंने कहा, ‘‘चिट फंड योजनाओं से लेकर रक्षा सौदों तक पैसा कमाने वाले चौकीदार को पसंद नहीं करते.’’ तृणमूल कांग्रेस अध्यक्ष ममता बनर्जी (Mamata Banerjee) की ब्रिगेड मैदान रैली का जिक्र करते हुए प्रधानमंत्री ने कहा कि इसकी वजह से कोलकाता में अलग अलग दलों के लोग जमा हुए और उन्होंने मोदी को सत्ता से हटाने की शपथ ली.पिछले महीने ममता बनर्जी की इस रैली में करीब 20 विपक्षी दलों के नेताओं ने भाग लिया था. यह भी पढ़े: ओडिशा: पीएम मोदी का कांग्रेस पर हमला, कहा- पिछली सरकारों ने देश में ‘सल्तनत’ की तरह शासन किया

विपक्षी नेताओं पर निशाना साधते हुए मोदी ने कहा, ‘‘उनकी तस्वीरें देखिए. कितने डरे हुए लगते हैं। किसी का बेटा, किसी का भतीजा तो कुछ लोग खुद गलत हैं, इसलिए कोलकाता में साथ जमा हुए.’’उन्होंने परोक्ष रूप से गांधी परिवार की ओर इशारा करते हुए कहा, ‘‘आपके चौकीदार ने देश को भ्रष्टाचार और काले धन से मुक्त करने का बड़ा अभियान शुरू किया है। देश का सबसे शक्तिशाली और प्रसिद्ध परिवार भी कर चोरी और धोखाधड़ी के आरोपों में अदालतों के चक्कर काट रहा है.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया 76 रनों से दी करारी शिकस्त, मार्को जानसन ने चटकाए 4 विकेट; यहां देखें IND बनाम SA मैच का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका ने टीम इंडिया के सामने रखा 188 रनों का लक्ष्य, डेविड मिलर ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Score Update: अहमदाबाद में भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

India vs South Africa, T20 World Cup 2026 43rd Match Live Toss And Scorecard: अहमदाबाद में दक्षिण अफ्रीका के कप्तान एडेन मार्करम ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

\