देश

PM Modi's Mumbai Visit: प्रधानमंत्री के मुंबई दौरे के मद्देनजर इन मार्गों पर किया गया बदलाव, ये रही डिटेल्स

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार के कार्यक्रम के मद्देनजर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) की ओर जाने वाली कुछ सड़कें बंद रहेंगी, जबकि कुछ सड़कों पर यातायात को अन्य मार्गों पर मोड़ा जाएगा. मुंबई यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

PM Modi's Mumbai Visit: प्रधानमंत्री के मुंबई दौरे के मद्देनजर इन मार्गों पर किया गया बदलाव, ये रही डिटेल्स
पीएम मोदी (Photo Credits PIB)

मुंबई, 13 जून: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के मंगलवार के कार्यक्रम के मद्देनजर मुंबई के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स (बीकेसी) की ओर जाने वाली कुछ सड़कें बंद रहेंगी, जबकि कुछ सड़कों पर यातायात को अन्य मार्गों पर मोड़ा जाएगा. मुंबई यातायात पुलिस के एक अधिकारी ने सोमवार को यह जानकारी दी.

प्रधानमंत्री मोदी उपनगरीय इलाके के बांद्रा कुर्ला कॉम्प्लेक्स में ‘मुंबई समाचार’ के ‘द्विशताब्दी महोत्सव’ (200वीं वर्षगांठ समारोह) में भाग लेंगे. अधिकारी ने बताया कि बीकेसी की ओर आने वाले मार्गों पर सभी वाहनों का प्रवेश निषेध होगा. इसके अलावा कुर्ला रज्जाक जंक्शन, एमटीएनएल जंक्शन, प्लेटिना जंक्शन, जियो वर्ल्ड सेंटर की ओर ट्राइडेंट जंक्शन और अमेरिकी वाणिज्य दूतावास की तरफ से किसी वाहन को जाने की अनुमति नहीं दी जाएगी.

कुछ सड़कों पर वाहनों के मार्ग में बदलाव किया जाएगा. अधिकारी ने बताया कि यातायात संबंधी ये सभी नियम (मंगलवार को) शाम चार बजे से रात आठ बजे तक लागू रहेंगे. उन्होंने बताया कि बीकेसी में सुरक्षा कड़ी करने के अलावा विभिन्न सड़कों पर अतिरिक्त पुलिस कर्मियों को तैनात किया जाएगा.

पुणे भी जाएंगे पीएम मोदी

पीएम मोदी पुणे शहर के पास देहू में 17 वीं शताब्दी के संत तुकाराम महाराज को समर्पित एक मंदिर का उद्घाटन करेंगे. पीएम नरेंद्र मोदी ने आधिकारिक ट्विटर पर कहा, “मैं कल, 14 जून को महाराष्ट्र की अपनी बहनों और भाइयों के बीच होने के लिए उत्सुक हूं. मैं पुणे और मुंबई में कार्यक्रमों में भाग लूंगा.”

पीएम मोदी ने कहा कि, देहू में तुकाराम महाराज मंदिर के उद्घाटन का अवसर पाकर वह खुद को धन्य महसूस कर रहे हैं. “हम सभी संत तुकाराम जी की दिव्य शिक्षाओं से प्रेरित हैं, विशेष रूप से समाज की सेवा करने और दलितों को सशक्त बनाने पर जोर देते हैं.”

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 13, 2022 08:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).