देश

PM Modi's Churu Rally: पीएम मोदी की आज रैली चूरू में; जेपी नड्डा की हरिद्वार में

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे राजस्थान के चूरू में भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया के लिए रैली करेंगे.

PM Modi's Churu Rally: पीएम मोदी की आज रैली चूरू में; जेपी नड्डा की हरिद्वार में
PM Modi in Cooch Behar | ANI

नई दिल्ली, 5 अप्रैल : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी शुक्रवार को दोपहर करीब 12:30 बजे राजस्थान के चूरू में भाजपा उम्मीदवार देवेंद्र झाझरिया के लिए रैली करेंगे. रैली में मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष सीपी जोशी सहित वरिष्ठ नेता शामिल होंगे. झाझरिया कांग्रेस के राहुल कासवान के खिलाफ चुनाव लड़ रहे हैं. आज देशभर में होने वाली प्रमुख राजनीतिक घटनाएं:

भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा शुक्रवार को पार्टी प्रत्याशी त्रिवेन्द्र सिंह रावत के लिए हरिद्वार में एक जनसभा को संबोधित करेंगे. भाजपा प्रमुख हरिद्वार के आर्यनगर चौक से ऋषिकुल मैदान तक एक रोड शो करेंगे, इसके बाद वह जनसभा को भी संबोधित करेंगे. रैली करने से पहले वह हरिद्वार के माया देवी मंदिर में पूजा-अर्चना करेंगे, उसके बाद बीजेपी अध्यक्ष वहां साधु-संतों से बातचीत करेंगे और उनका आशीर्वाद लेंगे. यह भी पढ़ें : Lok Sabha Election 2024: ‘पूर्णिया से नामांकन वापस लें पप्पू यादव’ निर्दलीय चुनाव लड़ने पर कांग्रेस ने दिया अल्टीमेटम

लोकसभा चुनाव के लिए कांग्रेस शुक्रवार को अपना घोषणा पत्र जारी करेगी. पार्टी ने कहा है कि वह देश की जनता को 25 'गारंटी' देगी. कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वायनाड सांसद राहुल गांधी घोषणापत्र जारी करेंगे. झारखंड के मुख्यमंत्री चंपई सोरेन शुक्रवार को झारखंड मुक्ति मोर्चा (जेएमएम) विधायक दल की बैठक की अध्यक्षता करेंगे. बैठक के बाद झामुमो लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों के नाम की घोषणा कर सकता है.

कांग्रेस केंद्रीय चुनाव समिति (सीईसी) की बैठक शुक्रवार शाम को होनी है, जिसमें हरियाणा की नौ लोकसभा और दिल्ली की तीन सीटों के संभावित उम्मीदवारों के नामों पर भी चर्चा होगी. बैठक के बाद उम्मीदवारों की सूची जारी हो सकती है. उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ शुक्रवार दोपहर बागपत में 'विजय शंखनाद' रैली को संबोधित करेंगे, जिसमें रालोद प्रमुख चौधरी जयंत सिंह भी शामिल होंगे. मुख्यमंत्री बागपत के बाद दोपहर करीब दो बजे अलीगढ़ की गभाना तहसील जाएंगे और वहां एक जनसभा को संबोधित करेंगे.

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी शुक्रवार को महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में सार्वजनिक सभा को संबोधित करेंगे. वह सुबह 11 बजे देसाईगंज में और दोपहर करीब डेढ़ बजे चामोर्शी में सार्वजनिक सभा करेंगे. उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक शुक्रवार को बाराबंकी में लोकसभा स्वयंसेवकों के सम्मेलन को संबोधित करेंगे. मध्य कांग्रेस अध्यक्ष जीतू पटवारी शुक्रवार को इंदौर, देवास, उज्जैन और रतलाम जिलों में विभिन्न चुनाव संबंधी कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे.

(The above story first appeared on LatestLY on Apr 05, 2024 08:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).