पीएम मोदी ने इसरो के PSLV-C51 द्वारा ब्राजील के अमेजोनिया-1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर ब्राजील के राष्ट्रपति जेयर बोल्सोनारो को बधाई दी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रविवार को इसरो के PSLV-C51 द्वारा ब्राजील के अमेजोनिया -1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर, ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो को बधाई दी. ट्विटर पर प्रधान मंत्री ने PSLV-C51 के सफल प्रक्षेपण को 'ऐतिहासिक क्षण' बताया.

ब्राजील के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो के साथ पीएम नरेंद्र मोदी (फोटो क्रेडिट्स: ANI)

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) ने रविवार को इसरो (ISRO) के PSLV-C51 द्वारा ब्राजील के अमेजोनिया (Amazonia) -1  उपग्रह के सफल प्रक्षेपण पर, ब्राजील (Brazil) के राष्ट्रपति जायर बोल्सोनारो (Jair Bolsonaro) को बधाई दी. ट्विटर पर प्रधान मंत्री ने PSLV-C51 के सफल प्रक्षेपण को 'ऐतिहासिक क्षण' बताया. उन्होंने ट्विटर पर लिखा "बधाई हो राष्ट्रपति @ जायर बोल्सोनारो, PSLV-C51 द्वारा ब्राजील के अमेजोनिया -1 उपग्रह के सफल प्रक्षेपण, हमारे अंतरिक्ष सहयोगियों और ब्राजील के वैज्ञानिकों को मेरी शुभकामनाएं. एक ऐतिहासिक क्षण है. PSLV-C51 रॉकेट, PSLV (पोलर सैटेलाइट लॉन्च व्हीकल) का 53 वां मिशन है.

PSLV-C51 रॉकेट से 19 उपग्रह अंतरिक्ष में भेजे गए हैं, जिसमें से धरती की देखरेख करने वाला ब्राजील का सैटेलाइट अमेजोनिया-1 भी शामिल हैं. भारत के ध्रुवीय उपग्रह प्रक्षेपण यान पीएसएलवी-सी51 (PSLV-C51) को सुबह 10.24 मिनट पर प्रक्षेपित किया गया. 44.4 मीटर लंबे पीएसएलवी-सी51 ने भारत सहित विदेशों के कुल 19 उपग्रहों के साथ अंतरिक्ष में अपनी उड़ान भरी. उड़ान भरने के महज सत्रह मिनट में ही रॉकेट ने अपने पहले यात्री अमेजोनिया-1 को इसके गंतव्य सूर्य समकालिक कक्षा में पहुंचा दिया. यह भी पढ़ें: पीएम मोदी की Mann Ki Baat पर तेजस्वी और तेजप्रताप का तंज, कहा- बेरोजगारों के जॉब की बात करो

देखें ट्वीट:

अमेजोनिया-1 राष्ट्रीय अंतरिक्ष अनुसंधान संस्थान (INPE) का ऑप्टिकल पृथ्वी अवलोकन (Earth observation) उपग्रह है. अमज़ोनिया -1 मिशन काउनडाउन की शुरुआत शनिवार को शुरू हुई. PSLV-C51 / Amazonia-1, न्यूस्पेस इंडिया लिमिटेड (NSIL) का पहला समर्पित वाणिज्यिक मिशन है, जो ISRO की वाणिज्यिक शाखा है.

Share Now

संबंधित खबरें

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने गुजरात टाइटंस के सामने रखा 181 रनों का टारगेट, कैमरून ग्रीन ने खेली दमदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Score Update: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच खेला जा रहा है रोमांचक मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Live Toss And Scorecard: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स के कप्तान अजिंक्य रहाणे ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

GT vs KKR, IPL 2026 25th Match Satta Bazar Favorite Team: नरेंद्र मोदी स्टेडियम में गुजरात टाइटंस बनाम कोलकाता नाइट राइडर्स के बीच रोमांचक मुकाबले को लेकर सट्टा बाजार का माहौल गर्म, मैच के दिन ये टीम बनी फेवरेट