Lok Sabha Election 2024: पीएम मोदी आज यूपी और दिल्ली में करेंगे चुनावी रैली, यहां जानें पूरा कार्यक्रम
PM Modi in Nandurbar Maharashtra

Lok Sabha Election 2024: लोकसभा चुनाव के 6वें चरण के लिए सभी राजनीतिक दलों ने चुनाव प्रचार तेज कर दिया है. इस क्रम में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज उत्तर प्रदेश के बस्ती और श्रावस्ती में चुनावी जनसभाओं को संबोधित करेंगे. इसके बाद वह दिल्ली के द्वारका में बड़ी रैली करेंगे. जानकारी के मुताबिक, पीएम मोदी दोपहर 12.30 बजे बस्ती के राजकीय पॉलीटेक्निक कॉलेज मैदान में बस्ती, संतकबीरनगर और डुमरियागंज लोकसभा की जनता को एक साथ संबोधित करेंगे. फिर वह दोपहर 2.30 बजे श्रावस्ती एयरपोर्ट के सामने कटरा बाजार में जनसभा करेंगे. यूपी की रैली खत्म होने के बाद पीएम दिल्ली आएंगे और यहां शाम 6 बजे पश्चिमी दिल्ली के द्वारका में एक बड़ी चुनावी रैली को संबोधित करेंगे.

पीएम मोदी की दिल्ली और यूपी में आज बड़ी रैली