Jagdeep Dhankhar Hospitalized: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की तबियत बिगड़ने के बाद AIIMS में भर्ती, अस्पताल पहुंचकर PM मोदी ने लिया हालचाल, जल्द ठीक होने की कामना की
भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीती रात 1 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. उपराष्ट्रपति की तबियत बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया.
Jagdeep Dhankhar Hospitalized: भारत के उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ को सीने में दर्द की शिकायत के बाद बीती रात 1 बजे दिल्ली के अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज जारी है. उपराष्ट्रपति की तबियत बिगड़ने के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अस्पताल पहुंचे और उनका हालचाल लिया.
पीएम मोदी ने उपराष्ट्रपति धनखड़ से की मुलाक़ात
प्रधानमंत्री ने उपराष्ट्रपति से मुलाकात के बाद सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर लिखा, "एम्स जाकर उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ जी के स्वास्थ्य के बारे में जानकारी ली. मैं उनके अच्छे स्वास्थ्य और शीघ्र स्वस्थ होने की प्रार्थना करता हूं. यह भी पढ़े:Jagdeep Dhankhar Hospitalized: उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ की बिगड़ी तबियत, सीने में दर्द की शिकायत के बाद देर रात दिल्ली AIIMS में भर्ती; हालत स्थिर
उपराष्ट्रपति धनखड़ से PM मोदी ने की मुलाक़ात
Went to AIIMS and enquired about the health of Vice President Shri Jagdeep Dhankhar Ji. I pray for his good health and speedy recovery. @VPIndia
— Narendra Modi (@narendramodi) March 9, 2025
एम्स के कार्डियोलॉजी विभाग के प्रमुख डॉ. राजीव नारंग की देखरेख में उन्हें क्रिटिकल केयर यूनिट में भर्ती किया गया और स्टेंट भी प्रत्यारोपित किया गया. डॉक्टरों के अनुसार, उपराष्ट्रपति की हालत अब स्थिर है. मेडिकल टीम उनकी रिकवरी पर बारीकी से नजर बनाए हुए है और उनकी स्थिति में सुधार होने की उम्मीद जताई जा रही है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 09, 2025 03:48 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

