Parliament Oath Ceremony: पीएम मोदी ने सांसद के रूप में तीसरी बार ली शपथ, यहां देखें अन्य नेताओं का शपथ ग्रहण लाइव

केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद आज यानि 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चूका है. पहले दिन नवनिर्वाचित सांसद शपथ ले रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद एक एक करके सांसद शपथ ले रहे हैं.

Credit -ANI

Parliament Oath Ceremony: केंद्र में मोदी सरकार के गठन के बाद आज यानि 24 जून से 18वीं लोकसभा का पहला सत्र शुरू हो चूका है. पहले दिन नवनिर्वाचित सांसद शपथ ले रहे हैं. प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के बाद एक एक करके सांसद शपथ ले रहे हैं. वहीं इससे पहले भाजपा सांसद भर्तृहरि महताब ने सोमवार को लोकसभा के प्रोटेम स्पीकर के पद की शपथ ली. राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने 18वीं लोकसभा के आज से शुरू हो रहे पहले सत्र की बैठक से पहले यहां राष्ट्रपति भवन में एक समारोह में उन्हें शपथ दिलाई. समारोह में उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी मौजूद थे.

लोकसभा सत्र सुबह 11 बजे शुरू होने के बाद प्रोटेम स्पीकर के रूप में महताब नवनिर्वाचित सदस्यों को सदन की सदस्यता की शपथ दिला रहे हैं.. नवगठित लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से 3 जुलाई तक चलेगा. सोमवार और मंगलवार को नवनिर्वाचित सदस्य शपथ लेंगे. बुधवार 26 जून को सदन के स्थायी स्पीकर का चुनाव होगा. यह भी पढ़े: PM Modi In Parliament Session 2024: लोकसभा के पहले सत्र में पीएम मोदी का संबोधन, कहा- संसदीय लोकतंत्र में आज का दिवस गौरवमय है-Video

यहां देखें लाइव:

भर्तृहरि महताब ओडिशा की कटक लोकसभा सीट से लगातार सातवीं बार चुने गये हैं। इस बार बीजू जनता दल (बीजद) छोड़कर भाजपा में आये महताब ने बीजद के संत्रुप्त मिश्रा को 57,077 वोटों से हराया है

Share Now

संबंधित खबरें

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: बारसापारा क्रिकेट स्टेडियम में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने राजस्थान रॉयल्स के सामने रखा 202 रनों का टारगेट, कप्तान रजत पाटीदार ने खेली धमाकेदार पारी. यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 18वें मुकाबले में दिल्ली कैपिटल्स को हराकर जीत का स्वाद चखना चाहेगी चेन्नई सुपरकिंग्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू