PM Modi on Uniform Civil Code Video: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी (PM Narendra Modi) मंगलवार को मध्य प्रदेश के दौरे पर थे. जहां पर प्रधानमंत्री यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड को लेकर विपक्ष पर जमकर बरसे, प्रधानमंत्री ने कहा कि लोगों को यूनिफॉर्म सिविल कोर्ड के नाम पर भड़काया जा रहा है. एक घर में दो कानून से कैसे चलेंगे? क्या वो घर चल पाएगा. भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है. सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि समान नागरिक संहिता(UCC) लाओ लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग हैं.
यूनिफॉर्म सिविल कोड पर पीएम मोदी के बयान के बाद कांग्रेस नेता और ऑल इंडिया मुस्लिम पर्सनल लॉ बोर्ड के कार्यकारी सदस्य आरिफ मसूद ने विरोध जताया है. आरिफ मसूद ने कहा कि प्रधानमंत्री को याद रखना चाहिए कि उन्होंने डॉ. बाबासाहेब अंबेडकर द्वारा तैयार किए गए संविधान की शपथ ली है. देश के सभी वर्गों को संविधान पर भरोसा है और वे इसे बदलने नहीं देंगे.
Vidoe:
#WATCH समान नागरिक संहिता (UCC) के नाम पर लोगों को भड़काने का काम हो रहा है। देश दो कानूनों पर कैसे चल सकता है? भारत के संविधान में भी नागरिकों के समान अधिकार की बात कही गई है...सुप्रीम कोर्ट ने बार-बार कहा है कि समान नागरिक संहिता(UCC) लाओ लेकिन ये वोट बैंक के भूखे लोग हैं: PM… pic.twitter.com/f3NCIUGi2O
— ANI_HindiNews (@AHindinews) June 27, 2023













QuickLY