देश

PM Modi Greece Visit: धरती मां ने चंद्रमा को राखी के तौर पर चंद्रयान भेजा है... ग्रीस में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने ग्रीस के एथेंस संगीत विद्यालय में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की उपलब्धियों को सामने रखा. प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत उस पैमाने पर काम कर रहा है जो 10 साल पहले अकल्पनीय लगता था.

PM Modi Greece Visit: धरती मां ने चंद्रमा को राखी के तौर पर चंद्रयान भेजा है... ग्रीस में भारतीय समुदाय से बोले PM मोदी
PM Modi Greece Visit | ANI

ने ग्रीस के एथेंस संगीत विद्यालय में प्रवासी भारतीयों को संबोधित किया. अपने संबोधन में पीएम मोदी ने देश की उपलब्धियों को सामने रखा. प्रधानमंत्री ने कहा, आज भारत उस पैमाने पर काम कर रहा है जो 10 साल पहले अकल्पनीय लगता था. पीएम मोदी ने कहा. 'यह सावन महीना है... एक प्रकार से भगवान शिव जी का महीना है. इस पवित्र महीने में देश ने एक नई उपलब्धि हासिल की है. भारत चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर डार्क जोन में उतरने वाला पहला देश बन गया है. पीएम मोदी ने कहा, 'आपने देखा कि ग्रीस सरकार ने मुझे ग्रीस के सर्वोच्च नागरिक पुरस्कार से सम्मानित किया. आप सभी इस सम्मान के हकदार हैं, 140 करोड़ भारतवासी इस सम्मान के हकदार हैं. मैं यह सम्मान मां भारती की सभी संतानों को समर्पित करता हूं.'

चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर प्रधानमंत्री ने कहा, 'धरती मां ने चंद्रमा को राखी के तौर पर चंद्रयान भेजा है. चांद पर तिरंगा फहराकर हमने दुनिया को भारत की क्षमताओं से अवगत कराया है. दुनिया भर से बधाई संदेश आ रहे हैं...पूरा सोशल मीडिया बधाई संदेशों से भरा पड़ा है. जब उपलब्धि इतनी बड़ी हो तो उसका उत्साह लगातार बना रहता है. आपके चेहरे भी बता रहे हैं कि आप दुनिया में कहीं भी हों, भारत आपके दिल में धड़कता है... चंद्रयान-3 की शानदार सफलता पर मैं एक बार फिर सभी को बधाई देता हूं. VIDEO: ग्रीस में PM मोदी 'ग्रैंड क्रॉस ऑफ द ऑर्डर ऑफ ऑनर' से सम्मानित, कहा- ये 140 करोड़ भारतीयों का है सम्मान.

देखें VIDEO:

पीएम मोदी ने कहा, 'आपने देखा कि कैसे कोरोना के दौरान भारतीय दवाओं ने सप्लाई चेन जारी रखी, रुकावटे नहीं आने दी. मेड इन इंडिया कोरोना वैक्सीन ने दुनिया भर में करोड़ों लोगों की जान बचाई. कोरोना काल में गुरुद्वारों में लंगर लगे, मंदिरों में भंडारे लगे. सिख युवाओं ने इंसानियत की मिसाल पेश की. एक राष्ट्र के रूप में, एक समाज के रूप में भारत द्वारा किया गया कार्य ही हमारे संस्कार हैं.

पीएम मोदी ने कहा, 'आज IMF हो या वर्ल्ड बैंक हो..सभी भारत की मजबूत अर्थव्यवस्था की सराहना करते नहीं थकते. आज दुनिया की बड़ी-बड़ी कंपनियां भारत में निवेश करने की होड़ में हैं. आज भारत पांचवीं सबसे बड़ी आर्थिक शक्ति है और हर बड़े विशेषज्ञ का कहना है कि अगले कुछ वर्षों में यह शीर्ष तीन में होगा.'

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, 'आज मैं ग्रीस के लोगों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करता हूं. अभी जब यहां जंगलों में आग लगी तो बहुत बड़ी मुश्किल खड़ी हो गई थी इस घटना में ग्रीस के कई लोगों की मौत हो गई. संकट की इस घड़ी में भारत ग्रीस के लोगों के साथ खड़ा है.'

पीएम मोदी ने कहा, 'ग्रीस-भारत के संबंध सदियों से हैं. ये रिश्ते हैं सभ्यता के और संस्कृति के हैं...हम दोनों ने एक-दूसरे से बहुत कुछ सीखा है, एक-दूसरे को बहुत कुछ सिखाया भी है.' पीएम मोदी ने कहा, 'आज दुनिया एक नई विश्व व्यवस्था की ओर बढ़ रही है. अपनी बढ़ती क्षमता के साथ दुनिया के सामने भारत की भूमिका भी तेजी से बदल रही है...अब से कुछ ही दिन बाद भारत में G20 शिखर सम्मेलन होने वाला है. जी20 अध्यक्ष के तौर पर भारत द्वारा तय की गई थीम में विश्व बंधुत्व की भावना नजर आती है. थीम है- 'वसुधैव कुटुंबकम' - एक पृथ्वी, एक परिवार, एक भविष्य.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 25, 2023 09:56 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).