PM Modi Oath Ceremony 3.0: नरेंद्र मोदी को तीसरी बार पीएम बनने पर सोशल मीडिया पर बधाई देने वालों का लगा तांता, बिल गेट्स, आनंद महिंद्रा ने भी दी मुबारकबाद, पढ़े ट्वीट

माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अरबपति बिल गेट्स, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता ने रविवार को नरेंद्र मोदी को रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी.

(Photo Credits Facebook)

PM Modi Oath Ceremony 3.0: माइक्रोसॉफ्ट के को-फाउंडर और अरबपति बिल गेट्स, महिंद्रा ग्रुप के चेयरमैन आनंद महिंद्रा और बोट कंपनी के को-फाउंडर अमन गुप्ता ने रविवार को नरेंद्र मोदी को रिकॉर्ड तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ लेने पर बधाई दी. बिल गेट्स ने एक्स अकाउंट पर पोस्ट किया, "तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर नरेंद्र मोदी को बधाई. आपने हेल्थ, कृषि, महिला-नेतृत्व वाले विकास और डिजिटल परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में ग्लोबल प्रगति के लिए इनोवेशन के स्रोत के रूप में भारत की स्थिति को मजबूत किया है.

बिल गेट्स ने यह भी कहा, "वह भारत और विश्व भर में लोगों के जीवन को बेहतर बनाने के लिए निरंतर साझेदारी की आशा कर रहे हैं. यह भी पढ़े: PM Modi Oath Ceremony: पीएम मोदी के शपथ लेने के बाद सीएम योगी, धामी समेत बधाई देने वाले नेताओं का सोशल मीडिया पर लगा तांता

बिल गेट्स ने पीएम मोदी को दी बधाई:

वहीं आनंद महिंद्रा ने एक्स पर पोस्ट किया, "दुनिया के सबसे बड़े लोकतंत्र में इतिहास का सबसे बड़े चुनाव होना और बिना किसी बाधा के नए सरकार का गठन होना गर्व की बात है. भारतीय मतदाताओं को अपने महत्वपूर्ण लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने के लिए बधाई। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनने पर शुभकामनाएं। आशा है कि नया कार्यकाल भारत के विकास और समृद्धि के लिए महत्वपूर्ण साबित होगा.

आनंद महिंद्रा  ने पीएम मोदी को दी बधाई:

इस बीच अमन गुप्ता ने कहा कि इस चुनाव ने एक ऐसी सरकार बनाने में मदद की है जो प्रधानमंत्री मोदी के दूरदर्शी पथ पर चलने और देश के सामान्य हित के लिए एक विकसित भारत का निर्माण करने के लिए तैयार है.

उन्होंने कहा, "हमें आपकी विकास वाली नीतियों पर पूरा भरोसा है, जिससे भारतीय अर्थव्यवस्था और मजबूत होगी। हमारे स्टार्टअप इकोसिस्टम को बढ़ावा मिलेगा और ग्लोबल मंच पर इंडिया ब्रांड को और अधिक चमकाने में मदद मिलेगी। हम आपके विजन के तहत निर्माण करने के लिए तैयार हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Live Streaming: आज चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच खेला जाएगा रोमांचक मुकाबला, यहां जानें कब, कहां और कैसे उठाए लाइव मैच का लुफ्त

Mahatma Jyotirao Phule Birth Anniversary 2026: महात्मा ज्योतिराव फुले की 200वीं जयंती, PM मोदी ने दी श्रद्धांजलि, कहा- 'उनका जीवन आज भी करोड़ों देशवासियों के लिए प्रेरणा'

RR vs RCB, IPL 2026 16th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में राजस्थान रॉयल्स ने रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु को 6 विकेट से हराया, जड़ा जीत का चौका; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

CSK vs DC, IPL 2026 18th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा चेन्नई सुपर किंग्स बनाम दिल्ली कैपिटल्स के बीच रोमांचक मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी