देश

Photography On Moon: चांद पर फोटोग्राफी! चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने क्लिक की विक्रम लैंडर की फोटो

चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर हर दिन नई-नई तस्वीरों के जरिेए नए अपडेट भेज रहा है. ऐसे में इसरो ने मिशन को लेकर इसरो ने ताजा अपडेट जारी किया है.

Photography On Moon: चांद पर फोटोग्राफी! चंद्रयान-3 के प्रज्ञान रोवर ने क्लिक की विक्रम लैंडर की फोटो
Vikram Lander On Moon (Photo : ISRO)

चंद्रयान-3 का प्रज्ञान रोवर हर दिन नई-नई तस्वीरों के जरिेए नए अपडेट भेज रहा है. ऐसे में इसरो ने मिशन को लेकर इसरो ने ताजा अपडेट जारी किया है. इसरो ने बुधवार की सुबह प्रज्ञान रोवर द्वारा ली गई विक्रम लैंडर की एक तस्वीर साझा की है. 'मिशन की छवि' रोवर पर लगे नेविगेशन कैमरे द्वारा ली गई थी. चंद्रयान-3 मिशन के लिए नवकैम (नेवीगेशन कैमरा ऑनबोर्ड द रोवर) इलेक्ट्रो-ऑप्टिक्स सिस्टम प्रयोगशाला द्वारा विकसित किए गए हैं. यानि यह पूरी तरह से स्वदेशी कैमरा है.

तस्वीरों में विक्रम लैंडर को दिखाया गया

इसरो द्वारा साझा की गई तस्वीरों में विक्रम लैंडर को दिखाया गया है, जिसमें उसमें लगे पेलोड चस्ते और इलसा और दिखाया गया है. प्रज्ञान रोवर के पास दो पेलोड है जबकि विक्रम लैंडर के पास तीन पेलोड हैं जो चंद्रमा की सतह पर विभिन्न प्रकार के शोध करेंगे. ISRO's Chandrayaan-3 is India’s Most-Liked Tweet: इसरो के चंद्रयान-3 लैंडिंग पोस्ट ने तोडा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बना भारत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट

सल्फर के मौजूदगी की पुष्टि

इससे पहले चंद्रमा की सतह पर भ्रमण कर रहे प्रज्ञान रोवर ने नई जानकारी दी है. रोवर के भेजे गए सैंपल्स की जांच में सल्फर के मौजूदगी की पुष्टि हुई है. सल्फर, जीवन के लिए एक जरूरी तत्व है. प्रज्ञान रोवर को कई अन्य जरूरी एलिमेंट्स भी मिले हैं. हालांकि, हाइड्रोजन की खोज जारी है.

चंद्रमा पर हाइड्रोजन की खोज जारी

इसरो की तरफ से एक्स पर साझा की गई जानकारी के मुताबिक चंद्रमा पर सल्फर मिला है. चंद्रयान-3 मिशन प्रज्ञान रोवर पर लेजर बेस्ड ब्रेकडाउन स्पेक्ट्रोस्कोप (एलआईबीएस) उपकरण लगा है. इस उपकरण ने दक्षिण ध्रुव के पास चंद्रमा की सतह पर सल्फर (एस) की उपस्थिति की स्पष्ट रूप से पुष्टि की है. इसके साथ चंद्रमा पर एल्युमिनियम, कैल्शियम, आयरन, क्रोमियम, टाइटेनियम, मैग्नीशियम, सिलिकॉन और ऑक्सीजन का भी पता चला है. हालांकि, चंद्रमा पर हाइड्रोजन की खोज अभी की जा रही है.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 30, 2023 03:22 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).