क्रिकेट

ISRO's Chandrayaan-3 is India’s Most-Liked Tweet: इसरो के चंद्रयान-3 लैंडिंग पोस्ट ने तोडा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बना भारत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट

जब 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, तो भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. इस लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया और संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया.हाला की यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है.

ISRO's Chandrayaan-3 is India’s Most-Liked Tweet: इसरो के चंद्रयान-3 लैंडिंग पोस्ट ने तोडा विराट कोहली का रिकॉर्ड, बना भारत का सबसे ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट
ISRO's Chandrayaan-3 is India’s most-liked Tweet (Photo Credit: Virat Kohli/ISRO/Twitter)

ISRO's Chandrayaan-3 is India’s most-liked Tweet: जब 23 अगस्त को चंद्रयान-3 चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव पर उतरा, तो भारत ने एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की. इस लैंडिंग के साथ भारत ने इतिहास रच दिया और संयुक्त राज्य अमेरिका, रूस और चीन के बाद चंद्रमा पर सॉफ्ट लैंडिंग करने वाला चौथा देश बन गया.हाला की यह चंद्रमा के दक्षिणी ध्रुव क्षेत्र पर पहुंचने वाला भारत पहला देश है. यह भी पढ़ें: Neeraj Chopra Wins Gold: गोल्ड मेडल जीतने के बाद नीरज चोपड़ा ने जीता फैंस का दिल, पाकिस्तान के अरशद नदीम को बुलकर तिरंगे के साथ खिचवाई तस्वीर- Video

इस दौरान भारतीय चंद्रयान-3 मिशन की सफल लैंडिंग के बाद, इसरो ने ट्विटर पर इसकी आधिकारिक पुष्टि की. भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन ने लिखा, "चंद्रयान-3 मिशन: 'भारत, मैं अपनी मंजिल तक पहुंच गया और आप भी!': चंद्रयान-3 चंद्रमा पर सफलतापूर्वक सॉफ्ट लैंडिंग कर चुका है !.बधाई हो, भारत!"

देखें ट्वीट:

यह ट्वीट कुछ ही समय में वायरल हो गया और जल्द ही इसे 50 मिलियन से अधिक बार देखा गया और यह भारत का सबसे अधिक पसंद किया जाने वाला ट्वीट बन गया. इसने विराट कोहली के उस ट्वीट को पीछे छोड़ दिया जो उन्होंने टी20 विश्व कप में पाकिस्तान के खिलाफ अपनी 82* रनों की विस्फोटक पारी के बाद पोस्ट किया था. . .

मैच जीतने के बाद कोहली ने अपने प्रशंसकों के लिए एक विशेष संदेश पोस्ट किया और लिखा, “विशेष जीत. बड़ी संख्या में आने के लिए हमारे सभी प्रशंसकों को धन्यवाद.” किंग कोहली के ट्वीट को 796K लाइक्स मिले, जबकि पोस्ट किए जाने के बाद से इसरो के ट्वीट को 800K लाइक्स मिले. अब इसरो भारत का सबस ज्यादा पसंद किया जाने वाला ट्वीट बन गया है और विराट कोहली का रिकॉर्ड तोड़ दिया है.

मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड पर खेले गए मैच में भारत 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरा. भारत के पूर्व कप्तान ने 53 गेंदों पर 82* रन की शानदार पारी खेलकर भारतीय टीम को चार विकेट से जीत दिलाई. . .

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 28, 2023 10:52 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).