VIDEO: मुरादाबाद में मेनका गांधी की PFA की महिला अध्यक्ष पर हमला, शख्स ने घर में घुसकर डंडे से की मारपीट, सोशल मीडिया पर वीडियो हुआ वायरल
उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ऐसी ही एक घटना सामने आई है जहांपर जानवरों के लिए काम करनेवाले संस्था मेनका गांधी की पीएफए की मुरादाबाद की जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया.
मुरादाबाद, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश में महिलाओं के साथ मारपीट की घटनाएं बढ़ती ही जा रही है. ऐसी ही एक घटना सामने आई है जहांपर जानवरों के लिए काम करनेवाले संस्था मेनका गांधी की पीएफए की मुरादाबाद की जिला अध्यक्ष पर जानलेवा हमला किया गया. इस हमले का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है.
पीएफए की महिला अध्यक्षा का नाम करुणा शर्मा है. वीडियो में देखा जा सकता है ,' उनके घर में घुसकर कुछ लोगों ने मारपीट की. एक शख्स हाथ में डंडा लेकर उनके साथ मारपीट करते हुए दिखाई दे रहा है. इस घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है. इस वीडियो को सोशल मीडिया 'एक्स' पर @bstvlive नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:UP: शादी में विषाक्त भोजन खाने के बाद करीब 40 लोग बीमार
पीएफए की अध्यक्ष के साथ मारपीट
क्या है पूरा मामला?
बताया जा रहा है कि कुछ दिन पहले एक स्ट्रीट डॉग को छत से फेंककर हत्या करने के मामले में उनकी एनजीओ ने पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी. पुलिस ने इस मामले में आरोप दर्ज कर लिया था. जिसके विरोध में नितिन वर्मा ने अपने साथियों के साथ उनपर हमला किया, करुणा शर्मा ने अपनी शिकायत में ये बात कही.मुरादाबाद जनपद के मझोला थाना इलाके में करुणा शर्मा पर ये हमला किया गया.
करुणा शर्मा ने लगाया आरोप
करुणा शर्मा ने आरोप लगाया है कि मुकदमे में दबाव बनाने के लिए दबंगों ने उनपर हमला किया है. इस मामले में पुलिस ने शिकायत दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है.