VIDEO: चंद्रपुर के पेट्रोल पंप पर ग्राहक ने दिए 10 रूपए के सिक्के, महिला कर्मी ने लेने से किया साफ इनकार, विवाद करते हुए गाड़ी से वापस निकाला डाला हुआ पेट्रोल
चंद्रपुर शहर के तुकुम परिसर के एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा मच गया. जब एक ग्राहक ने 90 रूपए का पेट्रोल डलवाया, लेकिन पेट्रोल पंप में काम करनेवाली महिला कर्मचारियों ने उससे नोट मांगे.
चंद्रपुर, महाराष्ट्र: चंद्रपुर शहर के तुकुम परिसर के एक पेट्रोल पंप पर उस समय हंगामा मच गया. जब एक ग्राहक ने 90 रूपए का पेट्रोल डलवाया, लेकिन पेट्रोल पंप में काम करनेवाली महिला कर्मचारियों ने उससे नोट मांगे. ग्राहक के पास नोट नहीं होने की वजह से वह दे नहीं पाया तो महिला कर्मचारियों ने ग्राहक की गाड़ी की पेट्रोल की टंकी में पाइप डालकर पेट्रोल वापस निकाल लिया.
इस घटना का वीडियो एक पेट्रोल पंप पर खड़े एक दुसरे ग्राहक ने बना लिया और इन महिला कर्मचारियों से जवाब मांगा तो इन महिला कर्मचारियों उसके साथ भी बदतमीजी की. सोशल मीडिया पर इस घटना का वीडियो अब जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को यू ट्यूब पर NTV NEWS MARATHI नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Chandrapur Shocker: चंद्रपुर जिले में मिड डे मिल खाने से स्टूडेंट्स की तबियत बिगड़ी, 106 छात्र हुए फूड प्वाइजनिंग के शिकार
पेट्रोल पंप पर 10 रूपए के सिक्के लेने से किया इनकार
क्या है पूरा मामला?
चंद्रपुर शहर के तुकुम इलाके में एक पेट्रोल पंप है. यहां एक ग्राहक बाइक लेकर पेट्रोल भरवाने आया. उसने यहां 90 रुपए का पेट्रोल भरवाया और अपने पास मौजूद 10 रुपए के नौ सिक्के पेट्रोल पंप पर काम करने वाली महिला कर्मचारी को दे दिए.लेकिन इस महिला कर्मचारी ने इन सिक्कों को लेने से साफ इनकार कर दिया. महिला ने कहा, ये सिक्के हमारे यहां नहीं चलते, अगर आपके पास नोट हैं तो ही आप पेट्रोल भरें, ऐसा कहा. लेकिन ग्राहक ने कहा कि उसके पास नोट नहीं है. इसके बाद एक दुसरे ग्राहक ने इन महिला कर्मचारियों से बात की और उनका वीडियो बनाना शुरू किया, तो इन महिला कर्मचारियों ने इसके साथ भी काफी बहस और विवाद किया.
गाड़ी में डाला हुआ पेट्रोल बाहर निकाला
इस दौरान महिला कर्मचारियों गाड़ी में डाला हुआ पेट्रोल भी बाहर निकाला. इस घटना के बाद लोगों ने नाराजगी जताई है. भारतीय रिजर्व बैंक के नियमों के अनुसार प्रचलन में सभी सिक्कों और नोटों को स्वीकार करना अनिवार्य है. लेकिन कई जगहों पर इस नियम को दरकिनार कर सिक्के या अन्य नोट लेने से मना कर दिया जाता है. यह आम नागरिकों के लिए बेहद चिंता का विषय है.
(The above story first appeared on LatestLY on Mar 29, 2025 06:19 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

