Petrol and Diesel Price 2nd November: पेट्रोल की कीमत में हुई मामूली कटौती, डीजल का दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन मामूली कटौती की गई, लेकिन डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता और मुंबई में तीन पैसे जबकि चेन्नई में दो पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.
पेट्रोल (Petrol) के दाम में शनिवार को लगातार दूसरे दिन मामूली कटौती की गई, लेकिन डीजल (Diesel) के दाम में कोई बदलाव नहीं हुआ. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में दिल्ली में पांच पैसे, कोलकाता और मुंबई में तीन पैसे जबकि चेन्नई में दो पैसे प्रति लीटर की कटौती की है. चारों महानगरों में डीजल की कीमत स्थिर बनी हुई है. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में बीते सत्र में कच्चे तेल के दाम में तीन फीसदी से ज्यादा का उछाल आया. बेंचमार्क कच्चा तेल ब्रेंट क्रूड के भाव में दो डॉलर प्रति बैरल की तेजी दर्ज की गई है.
उर्जा विशेषज्ञों ने बताया कि अमेरिकी में बीते महीने अक्टूबर में रोजगार के आंकड़ों में इजाफा होने बाजार में सकारात्मक रुझान बना जिससे तेल के दाम को सपोर्ट मिला. साथ ही, चीन में विनिर्माण क्षेत्र के हालात में भी सुधार के संकेत हैं जिससे तेल की खपत में वृद्धि के आसार हैं.
यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 1st October: पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई नरमी, जानें क्या हैं आपके प्रमुख शहरों के दाम
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 72.81 रुपये, 75.52 रुपये, 78.48 रुपये और 75.67 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 65.80 रुपये, 68.19 रुपये, 68.99 रुपये और 69.52 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.
अंतर्राष्ट्रीय वायदा बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज पर ब्रेंट क्रूड का जनवरी डिलीवरी अनुबंध में 3.37 फीसदी की तेजी के साथ 61.63 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ. वहीं, न्यूयार्क मर्के टाइल एक्सचेंज पर अमेरिकी लाइट क्रूड वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट का दिसंबर अनुबंध 3.67 फीसदी की बढ़त के साथ 56.17 डॉलर प्रति बैरल पर बंद हुआ.
(The above story first appeared on LatestLY on Nov 02, 2019 12:11 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

