पेट्रोल और डीजल के दाम में गिरावट दर्ज, जानें क्या हैं आपके शहर में दाम

पेट्रोल और डीजल के दाम गुरुवार को फिर घटने से वाहन चालकों व अन्य उपभोक्ताओं को राहत मिली...भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव पर निर्भर करती हैं क्योंकि.....

पेट्रोल-डीजल (Photo Credit: Facebook)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दाम गुरुवार को फिर घटने से वाहन चालकों व अन्य उपभोक्ताओं को राहत मिली. इससे पहले पेट्रोल और डीजल के दाम में 13 दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला एक दिन के लिए थम गया था. उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर नरमी देखी जा रही है. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई परिवर्तन नहीं किया, लेकिन गुरुवार को दिल्ली (Delhi) और चेन्नई (Chennai) में 40 पैसे प्रति लीटर, जबकि कोलकाता (Kolkata) में 39 पैसे और चेन्नई में 42 पैसे प्रति लीटर की कटौती की.

वहीं, डीजल की कीमतों में दिल्ली और कोलकाता में 43 पैसे जबकि मुंबई (Mumbai) और चेन्नई मे 46 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है. इंडियन ऑयल (Indian Oil) की वेबसाइट के अनुसार, गुरुवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल की कीमतें क्रमश: 71.32 रुपये, 73.36 रुपये, 76.90 रुपये और 73.99 रुपये प्रति लीटर हो गईं. चारों महानगरों में डीजल क्रमश: 65.96 रुपये, 67.69 रुपये, 69.02 रुपये और 69.63 रुपये प्रति लीटर था. वाहन ईंधन के दाम में कटौती से न सिर्फ वाहन चालकों को राहत मिलती है बल्कि आम उपभोक्ताओं को भी महंगाई से निजात मिलती है.

यह भी पढ़ें:  पायें फ्री में 5 लीटर पेट्रोल, SBI ग्राहक ऐसे उठायें योजना का लाभ

दरअसल, डीजल का दाम घटने से मालभाड़ा में कमी आती है और मालभाड़ा घटने से वस्तुओं के मूल्य में कमी आती है. भारत में पेट्रोल और डीजल की कीमतें अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव पर निर्भर करती हैं क्योंकि भारत अपनी तेल की जरूरतों का तकरीबन 80 फीसदी आयात करता है. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में पिछले कारोबारी सत्र के मुकाबले तकरीबन एक फीसदी की गिरावट दर्ज की गई.

ब्रेंट क्रूड का फरवरी डिलीवरी वायदा सौदा आईसीई पर 0.83 फीसदी की कमजोरी के साथ 61.05 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था. वहीं, नायमैक्स पर अमेरिकी लाइट क्रूड डब्ल्यूटीआई का जनवरी डिलीवरी अनुबंध 1.17 फीसदी की गिरावट के साथ 52.27 डॉलर प्रति बैरल पर बना हुआ था.

Share Now

संबंधित खबरें

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 40 रनों से दी शिकस्त, बल्लेबाजों के बाद गेंदबाजों ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs DC, IPL 2026 70th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में दिल्ली कैपिटल्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स के सामने रखा 204 रनों का टारगेट, केएल राहुल ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

Most Centuries In IPL History: आईपीएल इतिहास में इन टीम के बल्लेबाजों ने मैदान में मचाया हैं तांडव, जड़े हैं सबसे ज्यादा शतक

MI vs RR, IPL 2026 69th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में मुंबई इंडियंस को 30 रनों से हराकर प्लेऑफ में पहुंची राजस्थान रॉयल्स, बल्ले के बाद गेंद से भी जोफ्रा आर्चर ने मचाया कोहराम; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड