पेट्रोल और डीजल की कीमतों में फिर आई उछाल, जानें क्या है आपके शहर में दाम
कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई तेजी के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं. तेल के उत्पादन में कटौती के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार तीन दिनों से तेजी का सिलसिला जारी है...
नई दिल्ली: कच्चे तेल के दाम में पिछले दिनों आई तेजी के बाद गुरुवार को पेट्रोल और डीजल के दाम फिर बढ़ गए हैं. तेल के उत्पादन में कटौती के कारण अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल में लगातार तीन दिनों से तेजी का सिलसिला जारी है, जिससे आने वाले दिनों में पेट्रोल और डीजल के दाम में और वृद्धि होने की संभावना है. तेल विपणन कंपनियों ने पेट्रोल के दाम में छह पैसे और डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर की वृद्धि की है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में गुरुवार को पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 70.39 रुपये, 72.50 रुपये, 76.03 रुपये और 73.06 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के भाव भी बढ़कर क्रमश: 65.67 रुपये, 67.45 रुपये, 68.76 रुपये और 69.37 रुपये प्रति लीटर पर स्थिर रहे.
यह भी पढ़ें: पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार दूसरे दिन स्थिर, कच्चे तेल की कीमतों में आई उछाल
अंतर्राष्ट्रीय बाजार इंटरकांटिनेंटल एक्सचेंज यानी आईसीई पर बेंट क्रूड के अप्रैल डिलीवरी अनुबंध में पिछले सत्र के मुकाबले 0.61 फीसदी की तेजी के साथ 64 डॉलर बैरल पर कारोबार चल रहा था. वहीं, न्ययार्क मर्केंटाइल एक्सचेंज यानी नायमैक्स पर वेस्ट टेक्सास इंटरमीडिएट यानी डब्ल्यूटीआई के मार्च सौदे में 0.52 फीसदी की बढ़त के साथ 54.22 डॉलर प्रति बैरल पर कारोबार चल रहा था.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 14, 2019 11:13 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

