Petrol and Diesel Price 25th May : पेट्रोल और डीजल के दाम लगातार तीसरे दिन बढ़े, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी है. तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को फिर तेल के दाम बढ़ा दिए.
Petrol and Diesel Price 25th May : पेट्रोल और डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी का दौर लगातार तीसरे दिन भी जारी है. तेल विपणन कंपनियों ने शनिवार को फिर तेल के दाम बढ़ा दिए. दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम 14 पैसे जबकि चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं. डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 12 पैसे जबकि चेन्नई में 13 पैसे प्रति लीटर की बढ़ोतरी की गई है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, शनिवार को दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम बढ़कर क्रमश: 71.53 रुपये, 73.6 रुपये, 77.14 रुपये और 74.25 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में बढ़कर क्रमश: 66.57 रुपये, 68.33 रुपये, 69.75 रुपये और 70.37 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 24th May : पेट्रोल और डीजल की कीमत में दुसरे दिन आई उछाल, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल 36 पैसे, जबकि चेन्नई में 38 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. वहीं, डीजल के दाम तीन दिनों में दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 37 पैसे जबकि और चेन्नई में 40 पैसे प्रति लीटर बढ़ गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on May 25, 2019 11:14 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

