Petrol and Diesel Price 10th October: एक दिन के विराम के बाद फिर घटे पेट्रोल और डीजल के दाम, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल और डीजल के दाम में गुरुवार को फिर उपभोक्ताओं को थोड़ी राहत मिली. तेल विपणन कंपनियों ने एक दिन के विराम के बाद फिर पेट्रोल और डीजल के दाम में मामूली कटौती की है. पेट्रोल का भाव दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पांच पैसे प्रति लीटर कम हो गया है. वहीं, डीजल चारों महानगरों में एक दिन पहले के मुकाबले अब छह पैसे प्रति लीटर कम भाव पर मिलने लगा है.

इस महीने अब तक देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल की कीमत 1.07 रुपये लीटर घट गई है और डीजल के दाम में 74 पैसे प्रति लीटर की कमी आई है.
यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 9th October: पेट्रोल और डीजल के घटती कीमत पर लगा ब्रेक, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
इंडियन ऑयल की बेवसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.54 रुपये, 76.18 रुपये, 79.15 रुपये और 76.38 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.75 रुपये, 69.11 रुपये, 69.97 रुपये और 71.51 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 10, 2019 10:29 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).