देश

Petrol and Diesel Price 12th October: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन कटौती की गई है. पेट्रोल का दाम शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर कम हो गया. वहीं, डीजल दिल्ली और कोलकाता में 14 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया. पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार की जा रही कटौती से देश के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है.

Petrol and Diesel Price 12th October: लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
फ्यूल (Photo Credit- Pixabay)

नई दिल्ली: पेट्रोल और डीजल (Petrol and Diesel) के दाम में लगातार तीसरे दिन कटौती की गई है. पेट्रोल का दाम शनिवार को दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में 10 पैसे जबकि चेन्नई में 11 पैसे प्रति लीटर कम हो गया. वहीं, डीजल दिल्ली और कोलकाता में 14 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 15 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया.

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार की जा रही कटौती से देश के उपभोक्ताओं को बड़ी राहत मिली है. बीते तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल का भाव 27 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है जबकि डीजल 35 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है.

यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 11th October: पेट्रोल 11 और डीजल 12 पैसे हुआ सस्ता, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73.32 रुपये, 75.97 रुपये, 78.93 रुपये और 76.11 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 66.46 रुपये, 68.82 रुपये, 69.66 रुपये और 70.20 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 12, 2019 03:09 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).