Petrol and Diesel Price Today: डीजल की कीमत में बढ़ोतरी जारी, पेट्रोल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
डीजल के दाम में लगातार तीसरे दिन शनिवार को वृद्धि का सिलसिला जारी रहा, जबकि पेट्रोल के दाम में दो दिनों की वृद्धि के बाद स्थिरता दर्ज की गई. दिल्ली और कोलकाता में डीजल फिर 17 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है
Petrol and Diesel Price Today: डीजल (Diesel) के दाम में लगातार तीसरे दिन शनिवार को वृद्धि का सिलसिला जारी रहा, जबकि पेट्रोल (Petrol) के दाम में दो दिनों की वृद्धि के बाद स्थिरता दर्ज की गई. दिल्ली और कोलकाता (Kolkata) में डीजल फिर 17 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 18 पैसे प्रति लीटर महंगा हो गया है. लगातार तीन दिनों में डीजल के दाम में 40 पैसे प्रति लीटर से ज्यादा की वृद्धि हो गई है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल का दाम बिना किसी बदलाव के क्रमश: 74.74 रुपये, 77.40 रुपये, 80.40 रुपये और 77.70 रुपये प्रति लीटर बना रहा.
लेकिन चारों महानगरों में डीजल की कीमत बढ़कर क्रमश: 67.41 रुपये, 69.83 रुपये, 70.73 रुपये और 71.27 रुपये प्रति लीटर हो गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 28, 2019 11:48 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

