देश

Petrol and Diesel Price 9th October: पेट्रोल और डीजल के घटती कीमत पर लगा ब्रेक, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

पेट्रोल और डीजल के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला एक बार फिर थम गया है. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. इससे एक दिन पहले दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 18 पैसे की कटौती की गई थी.

Petrol and Diesel Price 9th October: पेट्रोल और डीजल के घटती कीमत पर लगा ब्रेक, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल और डीजल/ प्रतीकात्मक तस्वीर (Photo Credits: Pixabay)

Petrol and Diesel Price 9th October: पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में लगातार छह दिनों से जारी गिरावट का सिलसिला एक बार फिर थम गया है. तेल विपणन कंपनियों ने बुधवार को पेट्रोल और डीजल के दाम में कोई बदलाव नहीं किया. इससे एक दिन पहले दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में 17 पैसे जबकि चेन्नई में 18 पैसे की कटौती की गई थी.

डीजल की कीमत भी मंगलवार दिल्ली और कोलकाता में 10 पैसे जबकि मुंबई और चेन्नई में 11 पैसे घट गए थे. पिछले छह दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल के दाम में 1.02 रुपये और डीजल में 68 पैसे प्रति लीटर की कटौती किए जाने से त्योहारी सीजन में उपभोक्ताओं को राहत मिली.

यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 6th October: दिल्ली में 74 रुपये लीटर सस्ता हुआ पेट्रोल, डीजल के दाम घटे, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स

इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम पूर्ववत क्रमश: 73.59 रुपये, 76.23 रुपये, 79.20 रुपये और 76.43 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी बिना किसी बदलाव के 66.81 रुपये, 69.17 रुपये, 70.03 रुपये और 70.57 रुपये प्रति लीटर बने हुए हैं.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 09, 2019 11:28 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).