Petrol and Diesel Price 31st May : पेट्रोल और डीजल की कीमत में लगातार दूसरे दिन आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम में कटौती की. पेट्रोल फिर सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल के दाम 12 से 13 पैसे लीटर कम हो गए हैं.
Petrol and Diesel Price 31st May : तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को लगातार दूसरे दिन पेट्रोल (Petrol) और डीजल (Diesel) के दाम में कटौती की. पेट्रोल फिर सात पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है जबकि डीजल के दाम 12 से 13 पैसे लीटर कम हो गए हैं.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 71.73 रुपये, 73.79 रुपये, 77.34 रुपये और 74.46 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. डीजल के दाम भी चारों महानगरों में नई कटौती के बाद क्रमश: 66.51 रुपये, 68.27 रुपये, 69.69 रुपये और 70.31 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
तेल विपणन कंपनियों ने शुक्रवार को दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम में सात पैसे लीटर की कटौती की, जबकि डीजल के दाम में दिल्ली, कोलकाता और चेन्नई में 12 पैसे प्रति लीटर जबकि मुंबई में 13 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई है.
(The above story first appeared on LatestLY on May 31, 2019 02:44 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

