Petrol and Diesel Price 6th May: पेट्रोल की कीमत में दूसरे दिन गिरावट दर्ज, डीजल के दाम स्थिर, जानें अपने प्रमुख शहरों के रेट्स
पेट्रोल (Petrol) के दाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, लेकिन डीजल (Diesel) का भाव स्थिर रहा. एक दिन पहले डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर कटौती की गई थी.
नई दिल्ली: पेट्रोल (Petrol) के दाम में सोमवार को लगातार दूसरे दिन गिरावट दर्ज की गई, लेकिन डीजल (Diesel) का भाव स्थिर रहा. एक दिन पहले डीजल के दाम में पांच पैसे प्रति लीटर कटौती की गई थी. तेल विपणन कंपनियों ने दिल्ली, कोलकाता और मुंबई में पेट्रोल के दाम में सात पैसे और चेन्नई में आठ पैसे प्रति लीटर की कटौती की है.
उधर, अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के दाम में फिर दो फीसदी से ज्यादा की गिरावट आई है जिससे आगे भारत में पेट्रोल और डीजल के दाम में राहत मिल सकती है.
यह भी पढ़ें: Petrol and Diesel Price 4th May: पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई उछाल, जानें अपने शहरों के रेट्स
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकाता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 73 रुपये, 75.04 रुपये, 78.59 रुपये और 75.79 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम पूर्ववत क्रमश: 66.66 रुपये, 68.40 रुपये, 69.81 रुपये और 70.43 रुपये प्रति लीटर बने रहे.
(The above story first appeared on LatestLY on May 06, 2019 01:29 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

