Petrol and Diesel Price 5th October: दिल्ली में पेट्रोल 57 और डीजल 34 पैसे हुआ सस्ता, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को बड़ी राहत मिली. देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल का भाव 28-31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया और डीजल के दाम में भी 20-22 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई. पेट्रोल के दाम में शनिवार को दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे, मुंबई में 28 पैसे और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई.
Petrol and Diesel Price 5th October: पेट्रोल और डीजल के दाम में शनिवार को बड़ी राहत मिली. देश के विभिन्न शहरों में पेट्रोल का भाव 28-31 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया और डीजल के दाम में भी 20-22 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई. अंतर्राष्ट्रीय बाजार में कच्चे तेल के भाव में नरमी आने के बाद तेल विपणन कपंनियों ने लगातार तीसरे दिन पेट्रोल और डीजल के दाम घटाए हैं. इन तीन दिनों में देश की राजधानी दिल्ली में पेट्रोल 57 पैसे प्रति लीटर सस्ता हो गया है और डीजल का दाम भी 34 पैसे प्रति लीटर कम हो गया है.
इंडियन ऑयल की वेबसाइट के अनुसार, दिल्ली, कोलकता, मुंबई और चेन्नई में पेट्रोल के दाम घटकर क्रमश: 74.04 रुपये, 76.67 रुपये, 79.65 रुपये और 76.90 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं. चारों महानगरों में डीजल के दाम भी घटकर क्रमश: 67.15 रुपये, 69.51 रुपये, 70.39 रुपये और 71.94 रुपये प्रति लीटर हो गए हैं.
यह भी पढ़ें : Petrol and Diesel Price 4th October: पेट्रोल और डीजल की कीमत में आई गिरावट, जानें अपने प्रमुख शहरों के दाम
पेट्रोल के दाम में शनिवार को दिल्ली और कोलकाता में 29 पैसे, मुंबई में 28 पैसे और चेन्नई में 31 पैसे प्रति लीटर की कटौती की गई. वहीं, डीजल के दाम दिल्ली और कोलकाता में 20 पैसे जबकि मुंबई में 22 पैसे और चेन्नई में 21 पैसे प्रति लीटर घट गए हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2019 12:02 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

