पश्चिम बंगाल : अश्लील प्रस्ताव ठुकराने पर व्यक्ति ने भतीजी पर फेंका तेजाब, आरोपी गिरफ्तार
पश्चिम बंगाल के कृष्णगंज थानाक्षेत्र में 35 साल के शख्स ने अपनी भतीजी पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. ऐसा इसलिए किया क्योकिं पीड़िता ने उसकी यौन इच्छाओं को बनाने से इनकार कर दिया था. महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है.
कृष्णगंज : पश्चिम बंगाल (West Bengal) में नादिया जिले के कृष्णगंज थानाक्षेत्र में 35 साल के शख्स ने अपनी दूर की भतीजी पर तेजाब फेंक कर उसे गंभीर रूप से जख्मी कर दिया. पीड़िता ने उसकी यौन इच्छाओं को बनाने से इनकार कर दिया था. पुलिस ने बताया कि यह घटना बृहस्पतिवार को तब घटी जब 25 साल की पीड़िता सो रही थी. वह अपने माता-पिता और पांच साल के बेटे के साथ रहती है.
पुलिस ने बताया कि महिला को अस्पताल में भर्ती कराया गया है और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है. दूर का रिश्तेदार और पड़ोसी होने के चलते उसका अक्सर पीड़िता के माता-पिता के घर आना जाना लगा रहता था. पुलिस ने बताया कि वह कुछ कारणों से पिछले छह महीने से अपने पति के साथ नहीं रह रही थी. आरोपी ने महिला को कई बार अश्लील प्रस्ताव दिया, जिसे उसने ठुकरा दिया.
यह भी पढ़ें : हैदराबाद: 13 साल की उम्र में मां ने बेटी को बना दिया था सेक्स वर्कर, अपने दम पर आज बनी सीए
पुलिस ने बताया कि वह महिला के इनकार से गुस्से में आ गया और बृहस्पतिवार की रात को जब सब सो रहे थे तो वह दरवाजे से घर के अंदर घुसा और महिला के जिस्म तथा चेहरे पर तेज़ाब डाल दिया.
हालांकि मां के पास सो रहा बच्चा घटना में जख्मी नहीं हुआ है.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 29, 2019 09:35 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

