News

UP Shocker: गंगा नदी के ब्रिज पर चढ़कर सुसाइड करने पहुंची युवती, लोगों ने जेसीबी की मदद से बचाई जान, हापुड़ का वीडियो आया सामने (Watch Video)

उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक घटना सामने आई है. जिसमें एक युवती गंगा नदी के ब्रिज से नदी में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा रही थी. इस दौरान इस युवती को लोगों ने देखा और उसे ऐसा करने से रोका.

UP Shocker: गंगा नदी के ब्रिज पर चढ़कर सुसाइड करने पहुंची युवती, लोगों ने जेसीबी की मदद से बचाई जान, हापुड़ का वीडियो आया सामने (Watch Video)
Credit-(X,@News18India)

हापुड़, उत्तर प्रदेश: उत्तर प्रदेश के हापुड़ में एक घटना सामने आई है. जिसमें एक युवती गंगा नदी के ब्रिज से नदी में आत्महत्या करने के लिए छलांग लगा रही थी. इस दौरान इस युवती को लोगों ने देखा और उसे ऐसा करने से रोका. ये घटना हापुड़ की तीर्थ नगरी गढ़मुक्तेश्वर के बृजघाट की बताई जा रही है. युवती के कूदने से पहले ही लोगों ने उसकी जान बचाई.

इस दौरान एक युवक ने इसको पकड़कर रखा. इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया एक्स पर @News18India नाम के हैंडल से शेयर किया गया है.ये भी पढ़े:Hapur Live Suicide: हापुड़ में 70 फीट ऊंचे पुल से युवती ने लगाई छलांग, पानी कम होने से बच गई जान; सुसाइड की कोशिश का VIDEO वायरल

नदी में सुसाइड करने आई युवती की बचाई जान 

जेसीबी के द्वारा बचाई युवती की जान

इस युवती को बचाने के लिए कुछ लोगों ने काफी मेहनत की. लोगों ने जब युवती को आत्महत्या करते हुए देखा तो तुरंत ब्रिज की दूसरी तरफ से युवती को पकड़ लिया. इसके बाद पुलिस को इसकी जानकारी दी गई और पुलिस जेसीबी लेकर पहुंची और इसके बाद युवती को पुलिस ने युवकों की मदद से बचाया.

बड़ी अनहोनी टली

इस ब्रिज पर एक बड़ी अनहोनी टल गई. युवकों की मदद से एक युवती को आत्महत्या से बचाया जा सका. युवती ने ये कदम क्यों उठाया, इसकी जानकारी सामने नहीं आई है. हालांकि युवती को उसके परिजनों के हवाले किया गया है.

आत्महत्या रोकथाम के लिए और मानसिक स्वास्थ्य हेल्पलाइन नंबर पर मदद के लिए कॉल करें:

Tele Manas (Ministry of Health) – 14416 or 1800 891 4416; NIMHANS – + 91 80 26995000 /5100 /5200 /5300 /5400; Peak Mind – 080-456 87786; Vandrevala Foundation – 9999 666 555; Arpita Suicide Prevention Helpline – 080-23655557; iCALL – 022-25521111 and 9152987821; COOJ Mental Health Foundation (COOJ) – 0832-2252525.

(The above story first appeared on LatestLY on Mar 10, 2025 09:40 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).