देश

'शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, इसे कमाया जाता है', गौतम अदाणी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की

अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस ने हमें याद दिलाया कि शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, बल्कि अर्जित की जाती है.

'शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, इसे कमाया जाता है', गौतम अदाणी ने 'ऑपरेशन सिंदूर' की सराहना की

अहमदाबाद, 24 जून : अदाणी ग्रुप के चेयरमैन गौतम अदाणी ने मंगलवार को 'ऑपरेशन सिंदूर' को सफलतापूर्वक अंजाम देने के लिए भारतीय सशस्त्र बलों की सराहना करते हुए कहा कि उनके साहस ने हमें याद दिलाया कि शांति कभी मुफ्त नहीं मिलती, बल्कि अर्जित की जाती है. अदाणी एंटरप्राइजेज की सालाना आम बैठक (एजीएम) को संबोधित करते हुए चेयरमैन ने कहा कि 'ऑपरेशन सिंदूर' के दौरान, हमारे बहादुर पुरुष और महिला सैनिक वर्दी में खड़े थे. वे वर्दी में प्रसिद्धि और पदकों के लिए नहीं, बल्कि कर्तव्य के लिए खड़े थे.

अदाणी समूह के शेयरधारकों की 33वीं सालाना आम बैठक को संबोधित करते हुए उद्योगपति ने कहा, "उनके साहस ने हमें याद दिलाया कि शांति कभी भी मुफ्त में नहीं मिलती, इसे अर्जित किया जाता है. इसी के साथ सपने देखने, निर्माण करने और नेतृत्व करने की स्वतंत्रता उन लोगों के कंधों पर मजबूती से टिकी है जो रक्षा करते हैं." उन्होंने आगे कहा, "ऑपरेशन सिंदूर ने दिखाया कि भारत शांति की कीमत जानता है. लेकिन अगर कोई हमें आंख दिखाता है, तो हम उसको उसी भाषा में जवाब देना जानते हैं." पिछले महीने पाकिस्तान और पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर (पीओके) में आतंकी ठिकानों को निशाना बनाने के लिए 'ऑपरेशन सिंदूर' शुरू किया गया था. यह भी पढ़ें : Mumbai High Tide Alert: मुंबई के समुद्री किनारों पर न जाएं नागरिक, 5 दिनों तक उठ सकती है उंची लहरे, BMC ने जारी की सूचना

गौतम अदाणी ने कहा, "मैं आज यहां एक अध्यक्ष के रूप में नहीं, बल्कि एक नागरिक के रूप में खड़ा हूं. मैं हमारी सीमाओं, हमारे परिवारों और हमारी गरिमा की रक्षा करने वालों के मौन बलिदानों के प्रति सम्मान व्यक्त करता हूं." उन्होंने कहा कि अदाणी डिफेंस के ड्रोन भी 'ऑपरेशन सिंदूर' का हिस्सा थे. गौतम अदाणी ने कहा, "जहां तक अदाणी डिफेंस की बात है, तो ऑपरेशन सिंदूर ने आह्वान किया और हमने इसे पूरा किया. हमारे ड्रोन ने आसमान में आंख की तरह काम किया और हमले के दौरान तलवार भी बन गए."

उन्होंने आगे कहा, "हमारे एंटी-ड्रोन सिस्टम ने हमारे सशस्त्र बलों और नागरिकों की रक्षा करने में मदद की. जैसा कि मैंने हमेशा माना है, हम सुरक्षित क्षेत्रों में काम नहीं करते हैं. हम वहां काम करते हैं, जहां भारत को हमारी सबसे ज्यादा जरूरत है." अदाणी समूह के चेयरमैन ने 12 जून को अहमदाबाद में एयर इंडिया के बोइंग 787-8 ड्रीमलाइनर विमान दुर्घटना के पीड़ितों को भी श्रद्धांजलि दी. उन्होंने कहा, "हम एयर इंडिया के विमान की दुखद घटना में मारे गए लोगों के लिए दुख में अपना सिर झुकाते हैं. कई सपने एक पल में हमेशा के लिए खामोश हो गए."

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 24, 2025 12:38 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).