पायल तडवी सुसाइड केस: गिरफ्तार महिला डॉक्टरों की जमानत याचिका पर सुनवाई 24 जून तक टली
कनिष्ठ सहकर्मी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने, उसके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार तीन महिला डॉक्टरों की न्यायिक हिरासत अवधि 24 जून तक बढ़ाते हुए विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित कर दी
मुंबई: कनिष्ठ सहकर्मी को आत्महत्या के लिए कथित रूप से उकसाने, उसके खिलाफ नस्लीय टिप्पणी करने के मामले में गिरफ्तार तीन महिला डॉक्टरों की न्यायिक हिरासत अवधि 24 जून तक बढ़ाते हुए विशेष अदालत ने उनकी जमानत याचिकाओं पर सुनवाई स्थगित कर दी. आरोपी हेमा आहूजा, भक्ति मेहर और अंकिता खंडेलवाल अदालत में रो पड़ी और कहा कि वे लोग अब और जेल में नहीं रह सकती हैं। इससे पहले अदालत ने कहा था कि वह आरोपियों की जमानत याचिका पर 17 जून को सुनवाई करेगी.
अदालत ने बी. वाई. एल. नैयर अस्पताल से जुड़ी तीनों डॉक्टरों की न्यायिक हिरासत अवधि 14 दिन के लिए बढ़ा दी। इन तीनों को कनिष्ठ सहयोगी डॉक्टर पायल ताडवी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में 29 मई को गिरफ्तार किया गया था.
संबंधित खबरें
Ghaziabad Dog Attack: गाजियाबाद के राजनगर एक्सटेंशन में आवारा कुत्तों का शख्स पर जानलेवा हमला, बुरी तरह नोचा (Watch Video)
'भीख मांगो, उधार लो या चोरी करो, पर पत्नी को गुजारा भत्ता दो', सुप्रीम कोर्ट ने कम आय बताने वाले पति को जमकर फटकारा
Harsh Goenka: मुंबई मेट्रो 3 की तारीफ में हर्ष गोयनका के कसीदे, ट्रेवल के बाद फोटो पोस्ट कर बोले – पेरिस, लंदन और न्यूयॉर्क से बेहतर अनुभव
Mumbai–Vijaydurg Ro-Ro Service: कोकण जाने वालों की मौज! आज से शुरू हुई मुंबई-विजयदुर्ग रो-रो फेरी, मिला शानदार रिस्पॉन्स
\