Vikroli Hospital Suicide: क्रांतिवीर महात्मा ज्योतिबा फुले हॉस्पिटल में मरीज ने की आत्महत्या, चार दिन पहले हुआ था एडमिट, मुंबई के विक्रोली की घटना

मुंबई के विक्रोली के क्रांतिवीर महात्मा ज्योतिबा फुले हॉस्पिटल में एक गंभीर घटना सामने आई है. जिसमें हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज ने टॉयलेट में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली.

(Photo Credits Pixabay)

Vikroli Hospital Suicide : मुंबई के विक्रोली के टैगोर नगर में क्रांतिवीर महात्मा ज्योतिबा फुले हॉस्पिटल में एक गंभीर घटना सामने आई है. जिसमें हॉस्पिटल में एडमिट एक मरीज ने टॉयलेट में जाकर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली. गौरव भोसले नाम का मरीज 26 जून को हॉस्पिटल में एडमिट हुआ था.

गौरव टैगोर नगर का ही रहनेवाला था. उसको कमजोरी और दस्त की शिकायत थी. जिसके कारण उसको हॉस्पिटल में एडमिट किया गया था. उसका हॉस्पिटल में इलाज चल रहा था. लेकिन इस घटना के बाद हॉस्पिटल में खलबली मच गई है. ये भी पढ़े :Pune Tragedy: पुणे में पिकनिक मनाने गए चार बच्चों समेत पांच डूबे

आज सुबह वार्ड में गौरव काफी देर तक नहीं दिखाई देने के कारण उसको ढूंढना शुरू किया गया. जिसके बाद हॉस्पिटल के टॉयलेट में वो फांसी के फंदे से लटका हुआ दिखाई दिया. इसकी जानकारी तुरंत हॉस्पिटल के लोगों ने पुलिस को दी.

सुबह साढ़े पांच बजे के करीब पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और शव को पोस्टमॉर्टेम के लिए भेज दिया. गौरव ने आत्महत्या क्यों की, इसका कारण अभी तक पता नहीं चल पाया है. पुलिस इस मामले में आगे की जांच कर रही है.

बता दें की कुछ दिन पहले मुंबई के नायर हॉस्पिटल में भी एक 40 साल के मरीज ने आत्महत्या की थी. इस मरीज ने हॉस्पिटल के दुसरे माले से कूदकर आत्महत्या की थी. मृतक का नाम अविनाश सावंत था. इस घटना के बाद भी परिसर में काफी खलबली मच गई थी.

 

Share Now

\