Flight Passengers Got Angry: खराब खाना देने पर भड़का पैसेंजर्स का गुस्सा, स्पाइसजेट के मैनेजर को खिलाया लोगों ने इन फ्लाइट मील, पुणे एयरपोर्ट का वीडियो आया सामने (Watch Video)
पुणे एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट के यात्रियों का गुस्सा उस समय फुट गया, जब यात्रियों को खराब खाना दिया गया. खराब खाना देने के बाद यात्री इतने ज्यादा नाराज हो गए कि उन्होंने ये खाना मैनेजर को खिलाया.
पुणे, महाराष्ट्र: पुणे एयरपोर्ट पर स्पाइसजेट की फ्लाइट SG-8124 के यात्रियों का गुस्सा उस वक्त फूट पड़ा जब उड़ान में करीब सात घंटे की देरी हो गई. दिल्ली जाने वाली इस फ्लाइट के यात्री लंबे इंतजार और खराब व्यवस्था से पहले ही नाराज़ थे, लेकिन जब उन्हें इन-फ्लाइट खाना परोसा गया, तो उनकी नाराज़गी और भी बढ़ गई. खराब खाना देने के बाद यात्री इतने ज्यादा नाराज हो गए कि उन्होंने ये खाना मैनेजर को खिलाया. इस दौरान यात्रियों ने मैनेजर को काफी खरी खोटी सुनाई और कहा कि ये जानवरों का खाना है. ये आप खाकर दिखाओं. इसके बाद लोगों का आक्रोश देखकर मैनेजर ने खुद इस खाने को खाया.
सोशल मीडिया पर ये वीडियो जमकर वायरल हो रहा है. इस वीडियो को सोशल मीडिया X पर @mukesh1275 नाम के हैंडल से शेयर किया गया है. ये भी पढ़े:एयर इंडिया के बिजनेस क्लास के यात्री ने फ्लाइट के खाने में कीड़े का वीडियो शेयर किया (Watch Video)
यात्रियों को दिया गया बासी खाना
फ्लाइट में 7 घंटे की देरी के बाद यात्रियों को जो खाना परोसा गया वह बासी था। यात्रियों ने एयरलाइन मैनेजर को खिलाया।
इस देश में एयरलाइन कंपनियों पर सरकार सख्त क्यों नहीं होती? इतनी स्वेच्छाचारिता?#spicejet pic.twitter.com/DP22vAXz6I
— Mukesh Mathur (@mukesh1275) June 15, 2025
यात्रियों ने किया विरोध
एक वीडियो में देखा जा सकता है कि नाराज़ यात्रियों ने एक स्पाइसजेट के कर्मचारी को घेर लिया और उस पर दबाव डाला कि वह वही खाना खाकर दिखाए जो यात्रियों को दिया गया था. कई यात्रियों ने भोजन को 'जानवरों का खाना' कहा और इसे खाने लायक नहीं बताया. कर्मचारी ने भीड़ के दबाव में खाना खाया, जबकि आसपास लोग हंगामा करते नजर आए.
स्पाइसजेट की सफाई
घटना के बाद स्पाइसजेट ने एक आधिकारिक बयान जारी करते हुए कहा कि परोसा गया भोजन ताज़ा और पूरी तरह से सुरक्षित था. एयरलाइन ने बताया कि खाना एक प्रमाणित आपूर्तिकर्ता से लिया गया था, जो अन्य बड़ी एयरलाइनों को भी सेवा देता है. एयरलाइन ने यह भी कहा कि उनके कर्मचारी ने मुश्किल परिस्थिति में संयम और गरिमा के साथ व्यवहार किया.
(The above story first appeared on LatestLY on Jun 17, 2025 12:30 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

