देश

बिहार के कुछ इलाकों में छाए आंशिक बादल, बारिश की बढ़ी संभावना, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज

बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में आने वाले 24 घंटे में बारिश के आसार जताए हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 13.20 व भागलपुर में 15.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

बिहार के कुछ इलाकों में छाए आंशिक बादल, बारिश की बढ़ी संभावना, न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज
बारिश का मौसम (Photo Credits: IANS)

पटना : बिहार की राजधानी पटना तथा इसके आसपास के क्षेत्रों में शनिवार को आंशिक बादल छाए हुए हैं. मौसम विभाग ने राज्य के कई क्षेत्रों में आने वाले 24 घंटे में बारिश के आसार जताए हैं. राजधानी पटना का शनिवार का न्यूनतम तापमान 25.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया.

मौसम विभाग ने अपने पूर्वानुमान में कहा है कि आने वाले एक-दो दिनों तक राज्य के मौसम में किसी बड़े परिवर्तन की संभावना नहीं है. राज्य के अधिकांश क्षेत्रों में बादल छाए रहेंगे तथा कुछ क्षेत्रों में हल्की बारिश होने की उम्मीद है. इस दौरान राज्य में अभी भारी बारिश की संभावना नहीं है.

यह भी पढ़ें : Weather Update: दिल्ली एनसीआर और ओडिशा में बारिश होने की संभावना, केरल और कर्नाटक में भी मूसलाधार बारिश की हुई भविष्यवाणी

पटना मौसम विज्ञान केंद्र के मुताबिक, भागलपुर का शनिवार का न्यूनतम तापमान 25.8 डिग्री, गया का 24.6 डिग्री और पूर्णिया का 25.7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. पटना का शनिवार का अधिकतम पारा 34 डिग्री सेल्सियस के करीब रहने के आसार हैं. पिछले 24 घंटे के दौरान गया में 13.20 व भागलपुर में 15.80 मिलीमीटर बारिश दर्ज की गई.

(The above story first appeared on LatestLY on Aug 24, 2019 11:02 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).