पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर COVID-19 पॉजिटिव, हालत स्थिर
पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और घर पर पृथकवास में हैं .
नयी दिल्ली, 8 दिसंबर : पैरा एथलेटिक्स कोच गजेंदर कोरोना वायरस जांच में पॉजिटिव पाये गए हैं और घर पर पृथकवास में हैं . भारतीय खेल प्राधिकरण ने मंगलवार को यह जानकारी दी. Bharat Bandh: भारत बंद के बीच केंद्रीय कृषि मंत्री से मिले हरियाणा के सीएम मनोहर लाल खट्टर, कृषि कानूनों पर होगी चर्चा
गजेंदर पैरा एथलीड सिमरन के कोच और पति हैं जो जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर अभ्यास कर रही है. साइ ने एक विज्ञप्ति में कहा ,‘‘ जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पर अभ्यास कर रही पैरा एथलीट सिमरन के कोच और पति गजेंदर कोरोना पॉजिटिव पाये गए हैं .’’ सिमरन की जांच रिपोर्ट नेगेटिव आई है . विज्ञप्ति में कहा गया ,‘‘ उनके भीतर लक्षण नहीं पाये गए हैं और उनकी हालत स्थिर है.’’ दोनों घर पर पृथकवास में हैं.
(The above story first appeared on LatestLY on Dec 08, 2020 02:28 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

