गोवा के मंत्री पांडुरंग मडकाईकर को ब्रेन स्ट्रोक, होगा मुंबई के अस्पताल में ऑपरेशन
गोवा के विद्युत मंत्री पांडुरंग मडकाईकर का मंगलवार को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया.
पणजी: गोवा के विद्युत मंत्री पांडुरंग मडकाईकर का मंगलवार को ब्रेन स्ट्रोक के बाद मुंबई के कोकिलाबेन धीरूभाई अंबानी अस्पताल में ऑपरेशन किया गया. स्वास्थ्य मंत्री विश्वजीत राणे ने आईएएनएस को बताया, "पांडुरंग को ब्रेन स्ट्रोक आया. मैं गोवा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक के साथ उन्हें देखने जा रहा हूं. उनकी सर्जरी आज सुबह की गई."
उत्तरी गोवा के कई स्थानों पर बिजली आपूर्ति ठप होने की वजह से बीते कई सप्ताह से उन पर उंगलियां उठाई जा रही थी.
भाजपा और कांग्रेस के नेताओं ने रविवार को उत्तरी गोवा के कई इलाकों में कई घंटों तक बिजली गुल रहने के कारण विरोध प्रदर्शन किया था.
मुख्यमंत्री मनोहर पर्रिकर ने सोमवार देर रात पांडुरंग से बात कर बिजली कटौती एक घंटे से भी कम किए जाने को सुनिश्चित करने को कहा था.
संबंधित खबरें
LPG Shortage News: मुंबई में एलपीजी गैस सिलेंडर की कमी, होटल और बीएमसी स्कूलों के मिड डे मील पर पड़ा असर
IndiGo ने लगाया फ्यूल चार्ज, 14 मार्च से घरेलू और अंतरराष्ट्रीय उड़ानों पर 425 से 2,300 तक अतिरिक्त शुल्क
भारत में कम उम्र की महिलाओं में बढ़े ब्रेस्ट कैंसर के मामले
ईरान युद्ध का भारत पर असर, लाखों की संख्या में फंसे भारतीय
\