देश

Palamu Shocker: झारखंड के पलामू में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, शौचालय से बरामद हुआ शव, बेटा-बहू हिरासत में

झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 65 वर्षीय निजामुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. उनका खून से लथपथ शव रविवार सुबह घर के पीछे बंद पड़े शौचालय से बरामद किया गया. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना मिलते ही चैनपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी.

Palamu Shocker: झारखंड के पलामू में बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या, शौचालय से बरामद हुआ शव, बेटा-बहू हिरासत में
Guwahati Murder Case (Photo Credits Pixabay/Rep)

पलामू, 5 अक्टूबर : झारखंड के पलामू जिला अंतर्गत चैनपुर थाना क्षेत्र के कुदागा कला गांव में एक बुजुर्ग की गला रेतकर हत्या कर दी गई. मृतक की पहचान 65 वर्षीय निजामुद्दीन अंसारी के रूप में हुई है. उनका खून से लथपथ शव रविवार सुबह घर के पीछे बंद पड़े शौचालय से बरामद किया गया. घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई. वारदात की सूचना मिलते ही चैनपुर थाने की पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी. संदेह के आधार पर मृतक के बड़े बेटे अनीश अंसारी (40) और उसकी पत्नी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.

शव को पोस्टमार्टम के लिए मेदिनीनगर स्थित मेदिनी राय मेमोरियल मेडिकल कॉलेज भेजा गया है. प्राथमिक जांच में घटना के पीछे पारिवारिक और जमीन को लेकर चल रहे विवाद को प्रमुख कारण माना जा रहा है. ग्रामीणों ने बताया कि निजामुद्दीन और उनके बड़े बेटे के बीच लंबे समय से संपत्ति विवाद चल रहा था. यह मामला कई बार पंचायत और थाना तक पहुंचा, लेकिन विवाद का पटाक्षेप नहीं हुआ. बताया गया कि बेटा कई बार पिता को जान से मारने की धमकी दे चुका था. यह भी पढ़ें :Maharashtra: अमित शाह ने प्रवर शुगर फैक्ट्री में किया क्षमता विस्तार का शुभारंभ

पुलिस को मिली जानकारी के अनुसार, शनिवार की रात निजामुद्दीन घर पर अकेले थे. उनका छोटा बेटा ससुराल गया हुआ था. इसी दौरान उनकी हत्या की गई. उनका गला धारदार हथियार से रेता गया था. जिस शौचालय से शव बरामद किया गया है, वह लंबे समय से उपयोग में नहीं था. घटना के बाद से मृतक का पोता फरार है. पुलिस उसकी तलाश में जुटी है. थाना प्रभारी श्रीराम शर्मा ने बताया कि हत्या के कारणों का पता लगाने के लिए परिवार के सभी सदस्यों से पूछताछ की जा रही है. घटना के हर पहलू की जांच की जा रही है और दोषियों को जल्द गिरफ्तार किया जाएगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Oct 05, 2025 02:34 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).