देश

Pakistani drone recovered in Punjab: पंजाब के तरन तारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद

सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तरन तारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है. अर्धसैनिक बल ने शनिवार को यह जानकारी दी.

Pakistani drone recovered in Punjab: पंजाब के तरन तारन में पाकिस्तानी ड्रोन बरामद
drone (img: TW)

चंडीगढ़, 22 जून : सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) और पंजाब पुलिस ने एक संयुक्त अभियान में तरन तारन जिले के सीमावर्ती इलाके में एक पाकिस्तानी ड्रोन बरामद किया है. अर्धसैनिक बल ने शनिवार को यह जानकारी दी.

बीएसएफ द्वारा जारी एक बयान में कहा गया है, "यह सफल अभियान बीएसएफ जवानों और पंजाब पुलिस के बीच त्वरित सूचना साझा करने और समन्वित प्रयासों का परिणाम है, जो अवैध ड्रोन खतरे को खत्म करने के लिए उनकी प्रतिबद्धता को रेखांकित करता है." यह भी पढ़ें : Mumbai Fire Video: ठाणे के गोखले मार्ग पर स्थित अर्जुन टॉवर में लगी भीषड़ आग, मौके पर पहुंचीं दमकल की गाड़ियां- Video

इससे पहले 20 जून को भी बीएसएफ ने राज्य में दो चीन निर्मित पाकिस्तान ड्रोन बरामद किए. पहली घटना में, बीएसएफ जवानों ने अमृतसर जिले से एक ड्रोन बरामद किया, जबकि दूसरी घटना में जवानों और पंजाब पुलिस ने तरन तारन जिले से एक ड्रोन बरामद किया.

दोनों ड्रोन चीन निर्मित डीजेआई माविक 3 क्लासिक मॉडल के थे. बीएसएफ पर पंजाब में 553 किलोमीटर लंबी विभिन्न चुनौतियों से भरी भारत-पाकिस्तान सीमा की सुरक्षा की जिम्मेदारी है.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 22, 2024 09:19 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).