पाकिस्तान विमान हादसा: प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने जताया दुख, बोले- मृतकों के परिजनों के साथ मेरी गहरी संवेदना है

पाकिस्तान (Pakistan) में लाहौर से कराची जा रही पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस का विमान दुर्घटनाग्रस्त (Plane Crash) हो गया. पाकिस्तान इंटरनेशनल एयरलाइंस (PIA) का यह विमान कराची एयरपोर्ट के पास रिहायशी इलाके में गिरा. हादसे के वक्त विमान के भीतर तकरीबन 100 लोग सवार थे. जिमसें 90 यात्री और 8 क्रू मेंबर थे. पाकिस्तानी मीडिया की रिपोर्ट के मुताबिक दुर्घटनाग्रस्त हुआ PIA विमान A320 था. वहीं इस हादसे के बाद भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने दुख व्यक्त किया है. पीएम नरेंद्र मोदी (Prime Minister Narendra Modi) ने कहा कि पाकिस्तान में एक विमान दुर्घटना की वजह से हुए जानमाल के नुकसान से गहरा दुख हुआ. मृतकों के परिवारों के प्रति हमारी संवेदना और घायलों के जल्द स्वस्थ होने की कामना करता हूं.

पीएम नरेंद्र मोदी (Photo Credits: PTI)

पाकिस्तानी मीडिया में प्रकाशित रिपोर्ट में बताया गया है कि विमान कराची के जिन्ना एयरपोर्ट के पास की घनी आबादी वाली माडल कालोनी में गिरा है. इससे रिहाइशी इलाके में भारी नुकसान हुआ है. अभी तक कम से कम चार मकानों के खाक हो जाने की खबर मिली है. राहत और बचाव के काम में पाकिस्तानी सेना नागरिक प्रशासन की मदद कर रही है. हादसे के दौरान कैप्टन ने हवाई यातायात टावर को सूचित किया कि उसे विमान के लैंडिंग गियर में कुछ गड़बड़ी लग रही है और इसके बाद विमान रडार से गायब हो गया.

पीएम मोदी का ट्वीट:- 

बता दें कि पीआईए के प्रवक्ता ने जियो न्यूज से बातचीत करते हुए कहा कि, 'दुर्घटनाग्रस्त हुई विमान 10 साल पुरानी थी. इसके लैंडिंग गियर में परेशानी आ गई थी. पायलट का नाम सज्जाद गुल है. एक को पायलट था. तीन एयर होस्टेस थीं. गौरतलब हो कि पाकिस्तान में सात दिसंबर 2016 के बाद यह पहला बड़ा विमान हादसा है. जब चित्राल से इससे पहले इस्लामाबाद आ रहा एक पीआईए एटीआर-42 विमान बीच में ही दुर्घटनाग्रस्त हो गया था. इस हादसे में विमान में सवार सभी 48 लोगों की मौत हो गई थी.

Share Now

संबंधित खबरें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Prediction: अहम मुकाबले में पाकिस्तान को हराकर बढ़त बनाना चाहेगा इंग्लैंड, मैच से पहले जानें कौनसी टीम मार सकती है बाजी

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Weather Update: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान मुकाबले में बारिश डालेगी खलल या फैंस उठाएंगे पूरे मैच का लुफ्त? यहां जानें पल्लेकेले के मौसम का हाल

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Key Players To Watch Out: इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच कल खेला जाएगा अहम मुकाबला, इन स्टार खिलाड़ियों पर होगी सबकी निगाहें

England vs Pakistan, T20 World Cup 2026 45th Match Date And Time: कब और कितने बजे से खेला जाएगा इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान के बीच सुपर-8 का अहम मुकाबला? इस स्टेडियम में भिड़ेंगी दोनों टीमें, यहां जानें वेन्यू समेत मैच से जुड़ी सभी जानकारी

\