पाकिस्तान ने UN में गाजा से की कश्मीर की तुलना, भारत ने अपने जवाब से कर दी बोलती बंद

भारत ने कहा है कि वह इजराइल-गाजा स्थिति पर सुरक्षा परिषद में संपन्न बैठक के दौरान पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का जिक्र किए जाने को कोई महत्व नहीं देगा और न ही इसका कोई जवाब देगा.

(Photo Credit: Twitter)

पाकिस्तान कश्मीर का मुद्दा अंतरराष्ट्रीय स्तर पर ले जाने की गलती बार-बार करता है और एक बार फिर पड़ोसी मुल्क ने यह गलती दोहराई जिसके बाद भारत ने पाकिस्तान को मुहंतोड़ जवाब दिया. पाकिस्तान ने एक बार फिर संयुक्‍त राष्‍ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) में कश्मीर का राग अलाप अपनी बेइज्जती कराई है. दरअसल, पाकिस्‍तान ने इजरायल और फिलिस्तीन की जंग के बीच यूएन में कश्मीर का मुद्दा उठाया, जिसपर भारत ने पाकितान की बोलती बंद कर दी. भारत ने कहा है कि वह इजराइल-गाजा स्थिति पर सुरक्षा परिषद में संपन्न बैठक के दौरान पाकिस्तान द्वारा कश्मीर का जिक्र किए जाने को कोई महत्व नहीं देगा और न ही इसका कोई जवाब देगा. PAK: भारत के दुश्मनों का पाकिस्तान में खात्मा, वॉन्टेड आतंकी दाऊद मलिक की गोली मारकर हत्या.

पश्चिम एशिया की स्थिति पर सुरक्षा परिषद की बैठक में संयुक्त राष्ट्र में पाकिस्तान के दूत मुनीर अकरम ने कश्मीर का जिक्र किया था. संयुक्त राष्ट्र में भारत के उप स्थायी प्रतिनिधि आर रवींद्र ने इस पर पाक को कड़ा जवाब दिया. आर रवींद्र ने कहा, ‘‘एक प्रतिनिधि ने आदतन उन केंद्रशासित प्रदेशों का जिक्र किया जो हमारे देश का अभिन्न और अविभाज्य हिस्सा हैं.’ उन्होंने कहा, ‘‘मैं इन टिप्पणियों को उतनी ही तवज्जो दूंगा, जितनी उन्हें दी जानी चाहिए और समय को ध्यान में रखते हुए इसका जवाब नहीं दूंगा.’’

कश्मीर की तुलना फिलिस्तीन से की

यूएन में पाकिस्‍तान के स्‍थायी प्रतिनिधि मुनीर अकरम ने कहा कि कश्मीर के लोगों का हाल भी मौजूदा समय में फिलिस्तीनियों जैसा है. जिस तरह से इजराइल, फिलिस्तीन में लोगों की आजादी को दबा रहा है, ठीक उसी तरह से भारत भी कश्‍मीर में कश्‍मीरियों की आवाज सुनने से इनकार कर रहा है. पाक के इस बयान पर भारत ने उसे कड़ा जवाब दिया है.

आतंकवाद पर क्या बोला अमेरिका

अमेरिका के विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने सुरक्षा परिषद की बैठक में कहा कि सभी तरह के आतंकवादी कृत्य गैर-कानूनी और अनुचित हैं, चाहे उन्हें लश्कर-ए-तैयबा ने मुंबई में लोगों को निशाना बनाकर अंजाम दिया हो या हमास ने किबुत्ज बेरी में लोगों को निशाना बनाया हो.

ब्लिंकन ने कहा, ‘‘हमें अपनी रक्षा करने और ऐसी भयावहता की पुनरावृत्ति रोकने के किसी भी राष्ट्र के अधिकार की पुष्टि करनी चाहिए. इस परिषद का कोई भी सदस्य, इस संपूर्ण निकाय का कोई भी राष्ट्र अपने लोगों की हत्या बर्दाश्त नहीं कर सकता और न ही करेगा.’’

Share Now

संबंधित खबरें

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Recods: 127 रन की ऐतिहासिक जीत, अभिषेक शर्मा का तूफानी शतक और रिकॉर्ड्स की बारिश, अफगानिस्तान का हुआ पूरी तरह सफाया

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Score Update: कार्डिफ में इंग्लैंड और श्रीलंका के बीच खेला जा रहा है सीरीज का दूसरा मुकाबला, यहां देखें मैच का लाइव स्कोर अपडेट

England vs Sri Lanka, 2nd T20I Match Live Toss And Scorecard: कार्डिफ में इंग्लैंड के कप्तान हैरी ब्रूक ने जीता टॉस, पहले गेंदबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड

India vs Afghanistan, 3rd T20I Match Scorecard: तीसरे टी20 मुकाबले में टीम इंडिया ने अफगानिस्तान को 127 रनों से शिकस्त, सीरीज में किया 3-0 से क्लीन स्वीप; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड