Pakistan Bus Accident: पाकिस्तान बड़ा हादसा, यात्रियों से भरी बस खाई में गिरने से 12 लोगों की मौत, 54 घायल
पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए. रेस्क्यू सर्विस ने सोमवार को यह जानकारी दी
इस्लामाबाद, 20 फरवरी: पाकिस्तान के पंजाब प्रांत के चकवाल जिले में एक बस के खाई में गिर जाने से कम से कम 12 यात्रियों की मौत हो गई और 54 अन्य घायल हो गए. रेस्क्यू सर्विस ने सोमवार को यह जानकारी दी. समाचार एजेंसी शिन्हुआ की रिपोर्ट के अनुसार, रेस्क्यू सर्विस ने कहा कि दुर्घटना रविवार देर रात कल्लर कहार क्षेत्र के पास मोटरवे पर हुई जब ब्रेक फेल होने के कारण बस सड़क के दूसरी ओर चली गई, विपरीत दिशा से आ रही तीन कारों को टक्कर मार दी, और अंत में सड़क से खाई में गिर गई.
बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंचे और पीड़ितों को अस्पतालों में भर्ती कराया, इसमें कहा गया है कि घायल यात्रियों में से चार की हालत गंभीर है. यह भी पढ़े: Pakistan Road Accident: पाकिस्तान में बस खाई में गिरने से 15 लोगों की मौत, 60 घायल
रेस्क्यू सर्विस के अनुसार, यात्री शादी समारोह में शामिल होने के बाद रावलपिंडी से लाहौर लौट रहे थे.
(The above story first appeared on LatestLY on Feb 20, 2023 09:05 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

