एलओसी पर पाकिस्तानी गोलीबारी में जवान घायल
जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी.
जम्मू: जम्मू एवं कश्मीर के पुंछ जिले में नियंत्रण रेखा (एलओसी) पर पाकिस्तान द्वारा बुधवार रात की गई गोलीबारी में भारतीय सेना का एक जवान घायल हो गया. रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी. रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता लेफ्टिनेंट कर्नल देवेंदर आनंद ने कहा, "पाकिस्तान की सेना ने बुधवार को कृष्णा घाटी (केजी) क्षेत्र में संघर्षविराम का उल्लंघन किया जिस घटना में जवान घायल हो गया था."
उन्होंने कहा, "पाकिस्तानी सेना ने बिना किसी उकसावे के केजी सेक्टर में रात 9.30 बजे के आसपास गोलीबारी की. घायल सैनिक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है."
संबंधित खबरें
लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला के खिलाफ 'महाभियोग' पर विपक्षी एकता में दरार? कांग्रेस से अलग राह पर टीएमसी
कुर्ला स्टेशन पर टिकट क्लर्क की बहादुरी से महिला की बची जान, चलती ट्रेन की चपेट में आने से बचाया, सेंट्रल रेलवे के DRM ने VIDEO पोस्ट कर की तारीफ
Pune News: पुणे में ट्रिपल सीट सवारी पर ट्रैफिक पुलिस की बड़ी कार्रवाई, एक ही दिन में 1,454 बाइकों का चालान, वसूले 16 लाख जुर्माना
Pune Water Cut News: पुणे में 12 फरवरी को शहर के कई इलाकों में नहीं आएगा पानी, रखरखाव कार्य के चलते आपूर्ति रहेगी बाधित
\