Lucknow: दर्दनाक! शॉर्ट सर्किट से लगी आग में फटा सिलेंडर, 5 लोगों की मौत

लखनऊ:उत्तर प्रदेश के काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो-मंजिला इमारत में आग लग गई.आग के कुछ ही देर बाद सिलिंडर में धमाका हुआ. ज्वाइंट सीपी (पुलिस) उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है.

Fire Representative Image (Photo Credit: Pexels)

लखनऊ: उत्तर प्रदेश के काकोरी के हाता हजरत साहब इलाके में मंगलवार रात एक दो-मंजिला इमारत में आग लग गई. आग के कुछ ही देर बाद सिलिंडर में धमाका हुआ. ज्वाइंट सीपी (पुलिस) उपेंद्र अग्रवाल ने बताया कि हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई है.

पड़ोसियों से मिली जानकारी के अनुसार, काकोरी के हाता हजरत साहब वार्ड में मंगलवार देर रात 48 वर्षीय मुशीर के मकान में शार्ट सर्किट से आग लग गई. आग की तपिश से कमरे में रखा सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया. यह भी पढ़े :Navi Mumbai Fire: नवी मुंबई के तुर्भे बस डिपो में लगी भीषण आग, मानवीय नुकसान की कोई खबर नहीं, देखें वीडियो

विस्फोट इतना तेज था कि कमरे की छत और दीवार ढह गई. जब तक मकान के भीतर के लोग बाहर निकल पाते तब तक आग पूरे मकान में फैल गई. हादसे में पांच लोगों की मौत हो गई. बाकी के लोग किसी तरह से बाहर निकले.

आग बुझाने में पुलिस और दमकलकर्मियों को काफी मशक्कत करनी पड़ी. घायलों को ट्रामा सेंटर में भर्ती कराया गया है.

Share Now

संबंधित खबरें

LSG vs GT, IPL 2026 19th Match Stats And Preview: टूर्नामेंट के 19वें मुकाबले में गुजरात टाइटंस को हराकर जीत की हैट्रिक लगाना चाहेगी लखनऊ सुपर जायंट्स, मैच से पहले जानें स्टैट्स एंड प्रीव्यू

Gold Rate Today, April 10, 2026: दिल्ली, मुंबई और चेन्नई समेत प्रमुख शहरों में क्या है सोने का दाम? देखें लेटेस्ट लिस्ट

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: रोमांचक मुकाबले में लखनऊ सुपर जायंट्स ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 3 विकेट से रौंदा, मुकुल चौधरी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

KKR vs LSG, IPL 2026 15th Match Scorecard: ईडन गार्डन्स स्टेडियम में कोलकाता नाइट राइडर्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स के सामने रखा 182 रनों का टारगेट, अंगकृष रघुवंशी ने खेली धमाकेदार पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड