Haj 2022: केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बताया, हज पर जाने के लिए अब तक 20 हजार से अधिक लोग कर चुके हैं आवेदन

हज 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी की हज हाउस, मुंबई में बैठक हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि, अभी तक 20 हजार से अधिक लोगों ने हज 2022 के लिए आवेदन किया है

मुख्तार अब्बास नकवी (Photo Credits-ANI Twitter)

Haj 2022: हज 2022 की तैयारियों के सम्बन्ध में हज कमेटी ऑफ इंडिया के वरिष्ठ अधिकारियों के साथ गुरुवार को केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी (Mukhtar Abbas Naqvi)  की हज हाउस, मुंबई में बैठक हुई। बैठक के दौरान बताया गया कि, अभी तक 20 हजार से अधिक लोगों ने हज 2022 के लिए आवेदन किया है. जिसमें 100 से अधिक महिलाओं ने बिना मेहरम के लिए आवेदन किया है. जबकि बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के लगभग 3000 से अधिक महिलाओं ने हज 2020-2021 के लिए आवेदन किया था.

दरअसल हज 2022 के लिए ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया 1 नवम्बर से शुरू हो चुकी है और आवेदन करने की आखिरी तारीख 31 जनवरी 2022 रखी गई है. बिना मेहरम हज यात्रा के लिए जिन महिलाओं ने हज 2020 और 2021 के लिए आवेदन किये थे, वह आवेदन हज 2022 के लिए भी मान्य रहेंगे, बिना 'मेहरम' के हज पर जाने वाली सभी महिलाओं को बिना लॉटरी के हज पर जाने की व्यवस्था की गई है. वहीं हज 2022 के लिए आवेदन, ऑनलाइन और 'हज मोबाइल ऐप' के जरिये किये जा रहे हैं. यह भी पढ़े: Haj 2022: हज के लिए आवेदन प्रक्रिया होगी ऑनलाइन, अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने की घोषणा

केंद्रीय अल्पसंख्यक कार्य मंत्री मुख्तार अब्बास नकवी ने बैठक में कहा है कि, पिछले 7 वर्षों में भारतीय हज यात्रा व्यवस्था में महत्वपूर्ण सुधारों, सुविधाओं ने संपूर्ण हज प्रक्रिया को सरल और सुगम बनाया है। हज सब्सिडी खत्म करने, बिना मेहरम (पुरुष रिश्तेदार) के मुस्लिम महिलाओं के हज यात्रा पर लगी बंदिश खत्म करने, संपूर्ण हज प्रक्रिया को सौ फीसदी डिजिटल करने आदि जैसे सुधारों से 'इज ऑफ डूइंग हज' को बल भी मिला है.

भारत की हज 2022 की संपूर्ण प्रक्रिया 100 फीसदी डिजिटल होगी. इंडोनेशिया के बाद सर्वाधिक हज यात्री भारत से जाते हैं. उन्होंने आगे बताया कि, हज यात्रा के इच्छुक लोगों की चयन प्रक्रिया कोरोना वैक्सीन के दोनों डोज लिए जाने और भारत और सऊदी अरब की सरकारों द्वारा हज 2022 के समय तय किये जाने वाले कोरोना प्रोटोकॉल, दिशानिर्देशों को ध्यान में रखकर तैयारी की जा रही है.

दरअसल इस बार हज 2022 के लिए 21 की जगह 10 इम्बार्केशन पॉइंट्स तय किये गए हैं जिनमें अहमदाबाद, बेंगलुरु, कोच्चि, दिल्ली, गौहाटी, हैदराबाद, कोलकाता, लखनऊ, मुंबई और श्रीनगर शामिल हैं.

Share Now

संबंधित खबरें

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में वेस्टइंडीज ने टीम इंडिया को 5 विकेट से रौंदा, 2-1 से सीरीज पर किया कब्जा; यहां देखें मैच का स्कोरकार्ड

India vs West Indies, 3rd ODI Match Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज के सामने 352 रनों का विशाल लक्ष्य रखा, केएल राहुल ने खेली तूफानी शतकीय पारी; यहां देखें पहली पारी का स्कोरकार्ड

India vs Malaysia Asian Games 2026 Hockey Final: भारत ने मलेशिया को 5-1 से हराकर जीता स्वर्ण पदक, लॉस एंजेलिस ओलंपिक 2028 के लिए किया क्वालिफाई

India vs West Indies, 3rd ODI Match Live Toss And Scorecard: मुल्लांपुर में टीम इंडिया के कप्तान शुभमन गिल ने जीता टॉस, पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला; यहां देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन और लाइव स्कोरकार्ड