एजेंसी न्यूज

मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में इलाज चलता रहेगा: वकील

डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने कारोबारी मेहुल चोकसी को बृहस्पतिवार को पुलिस हिरासत से जेल भेजने का आदेश दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है. भारत में चोकसी के वकील ने यह जानकारी दी.

मेहुल चोकसी को डोमिनिका में जेल भेजने का आदेश, अस्पताल में इलाज चलता रहेगा: वकील
मेहुल चोकसी (Photo Credits: ANI)

नयी दिल्ली, 18 जून : डोमिनिका की एक मजिस्ट्रेट अदालत ने कारोबारी मेहुल चोकसी (Mehul Choksi) को बृहस्पतिवार को पुलिस हिरासत से जेल भेजने का आदेश दिया, लेकिन फिलहाल अस्पताल में उसका इलाज चलता रहेगा क्योंकि उसकी तबीयत बिगड़ी हुई है. भारत में चोकसी के वकील ने यह जानकारी दी. इससे पहले हीरा कारोबारी चोकसी पुलिस हिरासत में था. वकील विजय अग्रवाल ने कहा, ''पुलिस हिरासत को जेल हिरासत में बदल दिया गया है, लेकिन वह अस्पताल में ही रहेंगे क्योंकि उनकी चिकित्सीय स्थिति बिगड़ी हुई है. '' चोकसी की कानूनी टीम ने डोमिनिका चाइना फ्रेंडशिप अस्पताल के डॉक्टरों से प्राप्त ''मानसिक तनाव'' और उच्च रक्तचाप का चिकित्सा प्रमाण पत्र प्रस्तुत किया था. चोकसी का इसी अस्पताल में इलाज चल रहा है.

चोकसी सार्वजनिक क्षेत्र के पंजाब नेशनल बैंक से लगभग 13,500 करोड़ रुपये की कर्ज धोखाधड़ी के एक मामले में भारत में वांछित है. अधिकारियों ने यहां बताया कि सीबीआई और विदेश मंत्रालय ने डोमिनिका उच्च न्यायालय में दो हलफनामे दाखिल कर चोकसी को एंटीगुआ और बारबुडा वापस लाने की मांग करने वाले बंदी प्रत्यक्षीकरण मामले में पक्ष बनाए जाने की अपील की है. यह भी पढ़ें : बलूचिस्तान में आतंकवादी हमले में एक पाकिस्तानी जवान मारा गया

उन्होंने कहा कि केंद्रीय एजेंसी चोकसी की आपराधिक जवाबदेही, भगोड़ा मामले की स्थिति, उसके खिलाफ लंबित वारंट, रेड नोटिस और आरोपपत्र दायर करने पर ध्यान केंद्रित करेगी, जबकि विदेश मंत्रालय यह तर्क देगा कि चोकसी अब भी भारतीय नागरिक है. उन्होंने कहा कि अगर उच्च न्यायालय में दाखिल हलफनामों को स्वीकार किया जाता है, तो प्रसिद्ध वकील हरीश साल्वे के डोमिनिका में भारतीय पक्ष की पैरवी करने का मार्ग प्रशस्त होगा.

(The above story first appeared on LatestLY on Jun 18, 2021 12:43 AM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).