Operation Sindoor: वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर का जश्न, पीएम मोदी की तस्वीर का दूध से हुआ अभिषेक
पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. बुधवार को वाराणसी में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का 51 लीटर दूध से अभिषेक किया. इस अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद भी किया गया.
वाराणसी,14 मई : पीएम मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर लोगों में खुशी का माहौल देखने को मिल रहा है. बुधवार को वाराणसी में लोगों ने प्रधानमंत्री मोदी की तस्वीर का 51 लीटर दूध से अभिषेक किया. इस अनुष्ठान में वैदिक मंत्रोच्चार और शंखनाद भी किया गया.
समाचार एजेंसी आईएएनएस से बातचीत के दौरान वाराणसी निवासी भीम सिंह ने कहा कि पीएम मोदी के शक्तिशाली नेतृत्व में हमारी सेना ने ऑपरेशन सिंदूर को सफलतापूर्वक अंजाम दिया. हमें अपनी सेना के शौर्य पर गर्व है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को देखते हुए हम लोगों ने आज पीएम मोदी की तस्वीर पर दूध से अभिषेक किया है. उन्होंने कहा कि हमारी सेना ने पाकिस्तान के दिल पर चोट की है. पाकिस्तान घुटने पर है अब वह उठ नहीं सकेगा. यह भी पढ़ें : सशक्त नेतृत्व और स्पष्ट नीतियों के कारण पूरा हो पाया ‘ऑपरेशन सिंदूर: सीएम पुष्कर धामी
नवनीत पांडे ने कहा कि पहलगाम आतंकी हमले में आतंकियों ने हमारी माताओं-बहनों के माथे से सिंदूर उजाड़ने का घिनौना काम किया था. पीएम मोदी के नेतृत्व में हमारी सेना ने पीओके और पाकिस्तान में जाकर उसके 9 आतंकी ठिकानों तबाह कर ऑपरेशन सिंदूर से बदला लिया. पाकिस्तान के घर में घुसकर हमारे सेना के जवानों ने पाकिस्तान को जो गहरी चोट पहुंचाई है. पाकिस्तान इसे भूला नहीं पाएगा. आज देशभर में ऑपरेशन सिंदूर की सफलता को लेकर तिरंगा यात्रा निकाली जा रही है. उन्होंने आगे कहा कि पीएम मोदी के लिए काशी विश्वनाथ में प्रार्थना की गई है कि वह ऐसे ही देश के लिए साहसिक फैसले लेते रहे.
बता दें कि भारत-पाक के सीजफायर के बाद भारत की सीमाओं पर शांति और बॉर्डर से सटे इलाकों में जिंदगी दोबारा पटरी पर लौटने लगी है. ऑपरेशन सिंदूर की सफलता के बाद देशभर में लोग अपनी सेना के शौर्य, पराक्रम को सलाम करने के लिए तिरंगा यात्रा आयोजित कर रहे हैं. ज्ञात हो कि पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारतीय सेना ने इसका बदला पाकिस्तान और पीओके में 9 आतंकी ठिकानों को तबाह कर लिया था.
(The above story first appeared on LatestLY on May 14, 2025 01:20 PM IST. For more news and updates on politics, world, sports, entertainment and lifestyle, log on to our website latestly.com).

